फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   National Family Benefit Scheme portal is closed for 15 days

गोरखपुर: 15 दिनों से बंद है राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना पोर्टल, नहीं हो पा रहा आवेदन

Mon, 26 Jun 2023 03:50 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 26 Jun 2023 03:50 PM IST
विज्ञापन
National Family Benefit Scheme portal is closed for 15 days
राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना की वेबसाइट पर नहीं हो पा रहा आवेदन। - फोटो : अमर उजाला।

राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना पोर्टल पर आवेदन नहीं हो पा रहा है। करीब 15 दिनों से यह समस्या बनी हुई है। जिला समाज कल्याण अधिकारी वशिष्ठ सिंह ने बताया कि वेबसाइट के रखरखाव (मेंटेनेंस) का काम चल रहा है। इसलिए अभी आगे कुछ दिनों तक और समस्या बनी रह सकती है।

विज्ञापन


योजना के तहत ऐसे गरीब परिवारों को शासन की ओर से आर्थिक सहायता दी जाती है, जिनके परिवार के कमाऊ मुखिया की किसी वजह से असमय मौत हो गई हो। आश्रित परिवार को सरकार की ओर से 30,000 रुपये की सहायता दी जाती है।
विज्ञापन


परिवार में पति-पत्नी, अव्यस्क बच्चे, अविवाहित पुत्री तथा आश्रित माता-पिता को शामिल किया जाता है। मृतक की आयु 18 से 59 वर्ष के बीच होने और उसकी मृत्यु के एक वर्ष के भीतर आवेदन करना अनिवार्य होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सहज जनसेवा केंद्रों के माध्यम से आवेदक, उत्तर प्रदेश समाज कल्याण विभाग की वेबसाइट nfbs.upsdc.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की छानबीन के बाद 45 दिनों के भीतर लाभार्थी के बैंक खाते में रकम भेजने का नियम है। बीते वित्तीय वर्ष में 2700 लोगों को योजना का लाभ दिया गया था।

इसे भी पढ़ें: मानीराम-माधोपुर बांध का हाल: चूहों ने खोखला कर डाला बांध, जरा चूके तो गाड़ी समेत गड्ढों में समा जाएंगे

आवेदन के लिए यह हैं शर्तें

योजना का लाभ लेने वाले परिवार गरीबी रेखा के नीचे होना चाहिए।
शहरी क्षेत्र में वार्षिक आय 56,450 रुपये और ग्रामीण क्षेत्र में 46,080 से अधिक नहीं होनी चाहिए।
इसका लाभ परिवार के कमाऊ मुखिया (स्त्री या पुरुष) की मृत्यु होने पर ही मिलेगी।

इसे भी पढ़ें: इस बार सावन के आठ सोमवार को होगी देवों के देव महादेव की पूजा, जानिए क्या है वजह

इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक को आधार कार्ड, पहचान पत्र, तहसील से जारी आय प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण-पत्र, मृतक की आयु का प्रमाण-पत्र, आवासीय प्रमाण-पत्र, बैंक की पासबुक, पासपोर्ट साइज फोटो की जरूरत पड़ती है।

जिला समाज कल्याण अधिकारी वशिष्ठ नारायण सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना के तहत वेबसाइट पर आवेदन नहीं हो पा रहा है। यह समस्या कुछ आवेदकों ने बताई है। वेबसाइट की मेंटेनेंस मरम्मत का काम चल रहा है। अभी आगे कुछ दिनों तक समस्या बनी रह सकती है।  





 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed