फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   National Civil Services Day IAS Mahendra Singh gave a lessons of success

नेशनल सिविल सर्विसेज-डे: IAS महेंद्र सिंह ने दी सीख, मेहनत के दम पर कोई भी लक्ष्य कर सकते हैं हासिल

Fri, 21 Apr 2023 03:31 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 21 Apr 2023 03:31 PM IST
सार

महेंद्र सिंह तंवर कहते हैं कि सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी में समय का महत्व बहुत ज्यादा है। इस परीक्षा में समय का सदुपयोग ही सफलता का बड़ा मंत्र माना जाता है। चूंकि इसका सिलेबस बहुत व्यापक होता है इसलिए समय का प्रबंधन बहुत जरूरी है।

विज्ञापन
National Civil Services Day IAS Mahendra Singh gave a lessons of success
जीडीए उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह तंवर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

नेशनल सिविल सर्विसेज -डे की शुभकामनाएं देते हुए 2015 बैच के आईएएस व वर्तमान में गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) के उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह तंवर ने कहा कि यह दिन उन सभी को समर्पित है जो अपनी अनुकरणीय सेवाओं के लिए सिविल सेवा में शामिल हुए हैं।
विज्ञापन


सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं को सफलता के मंत्र साझा करते हुए उन्होंने कहा कि ईमानदारी से मेहनत करते हैं तो कोई भी परीक्षा या लक्ष्य कठिन नहीं है।
विज्ञापन

सिविल सेवा की परीक्षा की तैयारी के लिए आपका दृढ़ इच्छाशक्ति वाला होना जरूरी है। किस्मत से आप आईएएस या आईपीएस अफसर नहीं बन सकते हैं।

महेंद्र सिंह तंवर कहते हैं कि सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी में समय का महत्व बहुत ज्यादा है। इस परीक्षा में समय का सदुपयोग ही सफलता का बड़ा मंत्र माना जाता है। चूंकि इसका सिलेबस बहुत व्यापक होता है इसलिए समय का प्रबंधन बहुत जरूरी है। कड़ी मेहनत और लगन से पढ़ाई का संकल्प लेकर एक समय सारिणी तैयार करिए और ईमानदारी से उसका पालन करिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: तस्करी कर विदेश भेज रहे थे रामगढ़ताल के कछुए, चार आरोपी गिरफ्तार

दरअसल जब आप एक समय सारिणी बनाते हैं, तो आप उसका पालन करने के लिए बाध्य होते हैं। आपकी अनुशासित जीवन शैली ही आपको ऐसा करने में मदद करेगी। इसलिए, यदि आप सिविल सेवा परीक्षा को पास करना चाहते हैं, तो अनुशासन में रहकर सभी नियमों को मानना होगा। सुनिश्चित करें कि जब आप पढ़ने के लिए बैठते हैं तो आप अपने काम पर ध्यान केंद्रित रखें।


यदि आप एकाग्र नहीं होंगे तो आप अपने लक्ष्य में सफल नहीं होंगे। ऐसा नहीं है कि सिविल सेवा की परीक्षा के लिए 18 या 20 घंटा पढ़ना जरूरी है। ईमानदारी से यदि आप आठ से 12 घंटे भी पढ़ते हैं तो सफल हो जाएंगे। दिमाग और शरीर को आराम देने के लिए नींद भी जरूरी है। साथ ही मनोरंजन भी। गाने सुनिए, सप्ताह में एक-दो फिल्म देखिए, दोस्तों से मिलिए। एक संतुलन के साथ ये भी बहुत जरूरी है।

हालांकि, मोबाइल का इस्तेमाल तैयारी के समय बहुत ध्यान से करना चाहिए। इसे बहुत कम समय देना चाहिए। जीडीए उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह तंवर मूल रूप से हरियाणा के रोहतक जिले के रहने वाले हैं। उन्होंने बीटेक करने के बाद दो वर्षों तक निजी सेक्टर में भी कार्य किया है। उन्हें कविताएं लिखने का भी शौक है। यहां से पहले वह गाजियाबाद नगर निगम में नगर आयुक्त के पद पर तैनात थे। वह शाहजहांपुर में सीडीओ की जिम्मेदारी भी निभा चुके हैं। बहराइच व एटा में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के तौर पर भी सेवाएं दी हैं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed