फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Narcotics team raided Bhalotia in search of drugs

Gorakhpur News: नशीली दवाओं की तलाश में नारकोटिक्स टीम ने भालोटिया में मारा छापा

Sat, 18 May 2024 05:26 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 May 2024 05:26 AM IST
विज्ञापन
Narcotics team raided Bhalotia in search of drugs
कृपया पीडीएफ लगाएं
विज्ञापन


पटना में मिली दवा का बैच नंबर आवंटित हुआ था गोरखपुर को, तीन दुकानों की हुई जांच
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। सेंट्रल ब्यूरो ऑफ नारकोटिक्स (सीबीएन) की आठ सदस्यीय टीम ने शुक्रवार को भालोटिया मार्केट के तीन बड़ी फर्मों के दवा के स्टाक की जांच की। बताया जाता है कि इस दवा की बड़ी खेप बिहार की राजधानी पटना में पकड़ी गई है। इसका बैच गोरखपुर को आवंटित हुआ था।
सीबीएन के सीनियर इंस्पेक्टर अनूप गैरोला और रवि रंजन की अगुवाई में आई इस टीम में दो इंस्पेक्टर और 6 सिपाही शामिल हैं। टीम सबसे पहले भालोटिया मार्केट में फार्मा डिस्ट्रीब्यूटर पर पहुंची। यह नार्कोटिक्स दवाओं के थोक विक्रेता हैं। इनके फार्म पर टीम ने डोमेडाल प्लस दवा के अभिलेखों की जांच की। यह ट्रामाडोल के फार्मूले जैसी दवा है। इसके बाद टीम ने मारुति फार्मा की जांच की। यह एंटी साइकेट्रिक ड्रग के थोक सप्लायर है।
विज्ञापन

बताया जाता है कि शहर के कई नामी मानसिक रोग विशेषज्ञों के पास यहीं से दवाएं भेजी जाती हैं। इनके पास नार्कोटिक्स दवाओं की लंबी श्रृंखला भी है। इसके बाद टीम ने खाटू श्याम फार्मा पर भी जांच की। यहां भी नार्कोटिक्स दवाओं का बड़ा काम होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर में नारकोटिक्स टीम के छापा मारने की जानकारी से बाजार के दुकानदारों में हड़कंप मच गया। हालांकि मामला नारकोटिक्स से जुड़ा होने के चलते दुकानदार उधर गए नहीं। अफसरों ने भी इस मामले में चुप्पी साध ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed