फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Narayani river water level high after heavy rain in nepal

नेपाल से निकलने वाली ये नदी भारत के लिए बन सकती है मुसीबत, दो दिन में बदल गई इसकी सूरत

Tue, 23 Jun 2020 03:32 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज। Published by: vivek shukla Updated Tue, 23 Jun 2020 03:32 PM IST
विज्ञापन
Narayani river water level high after heavy rain in nepal
नारायणी गंडक नदी। - फोटो : अमर उजाला।

पहाड़ों पर बरसात के साथ ही नेपाल से निकलने वाली नारायणी गंडक नदी के जलस्तर में उतार चढ़ाव का क्रम भी शुरू हो गया है। हालांकि बीते रविवार को 1.52 लाख क्यूसेक डिस्चार्ज के साथ नदी का जलस्तर मंगलवार को एक बार फिर कम हो गया। सुबह 8 बजे वाल्मिकी नगर बैराज पर नदी का डिस्चार्ज 1 लाख 14 हजार 200 क्यूसेक दर्ज किया गया।

विज्ञापन


बता दें कि नेपाल की पहाड़ियों से निकलने वाली नारायणी गंडक नदी का जलस्तर बढ़ने से अंतरराष्ट्रीय तटबंधों पर दबाव बढ़ने लगा है। बीते रविवार की सुबह से ही नारायणी के जलस्तर में हो रहीं वृद्धि के बाद सोमवार की रात से ही नदी का जलस्तर घटने लगा था। मंगलवार को वाल्मिकी नगर बैराज पर सुबह आठ बजे नारायणी का जलस्तर 1 लाख 14 हजार 200 क्यूसेक था, जो दोपहर 12 बजे घट कर 1 लाख 4 हजार क्यूसेक हो गया।
विज्ञापन


इधर, जलस्तर में उतार चढ़ाव के बीच अंतरराष्ट्रीय तटबंधों पर नदी का दबाव भी बढ़ने लगा हैं। अचानक जलस्तर के घटने बढ़ने से नदी की धार स्कार्विंग करते हुए अंतरराष्ट्रीय तटबंधों के विभिन्न ठोकरों के नोज के निचले हिस्सों में कटान करने लगी है। इसे लेकर लोग चिंतित हैं, क्योंकि इस बाद तटबंधों पर बाढ़ सुरक्षा के मद्देनजर मरम्मत कार्य भी नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले दो दिनों से पहाड़ों पर रुक-रुक कर बारिश हो रही है। जिसके चलते नारायणी समेत उसकी सहायक नदियों के जलस्तर में उतार चढ़ाव का दौर शुरू हो गया है। हालांकि नारायणी अभी खतरे के निशान से बहुत नीचे है, लेकिन दो दिन की बरसात में ही नदी में पच्चास हजार क्यूसेक से ज्यादा जलस्तर बढ़ने से अंतरराष्ट्रीय तटबंधों के ठोकरों पर दबाव बना हुआ है।

जिले में बंधों का हाल जाने डीएम

Narayani river water level high after heavy rain in nepal
बांध का निरीक्षण करते डीएम। - फोटो : अमर उजाला।
सिंचाई खंड दो एक्सईएन धर्मेंद्र कुमार का कहना है कि जलस्तर बढ़ा है। लेकिन अंतरराष्ट्रीय तटबंधों पर कोई खतरा नहीं है। विभागीय अधिकारी कर्मचारियों को अलर्ट रहने का आदेश जारी किया गया है।

महराजगंज जिलाधिकारी डॉ. उज्ज्वल कुमार व पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवान ने अनंतपुर मोथई बंधे का निरीक्षण कर बांध के मरम्मत कार्यो का जायजा लिया। अनंतपुर बघौना के पास पीडब्लूडी रोड बलिया नाले पर बना पुल का दोनों तरफ एप्रोच कटा हुआ मिला। जिसे जल्दी ठीक कराने का निर्देश डीएम ने दिया।

बघौना, बडहरा लाला, परसिया, जर्दी, बाकी मंदिर, लक्ष्मीपुर एवं अमहवा रिंग बांध का निरीक्षण डीएम ने किया। डीएम ने कहा कि बंधो में अगर कहीं कट नजर आए तो तुरंत ठीक करे। साथ ही समय-समय पर देखते रहे कि बंधो की स्थिति क्या है। बंधो के रखरखाव में अगर लापरवाही हुई तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed