फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Narasimha procession will take place amidst the

Gorakhpur News: दो हजार पुलिसकर्मी और कमांडो के सुरक्षा घेरे के बीच निकलेगी नृसिंह शोभायात्रा

Mon, 25 Mar 2024 11:16 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 Mar 2024 11:16 PM IST
विज्ञापन
Narasimha procession will take place amidst the
या
विज्ञापन

दो हजार पुलिसकर्मी और कमांडो के घेरे में रहेगी नृसिंह शोभायात्रा
शोभायात्रा के रथ पर सवार होकर होली खेलते गोरक्षपीठाधीश्वर
सभी पुलिस वालों को उनकी ड्यूटी समझाई गई, जुलूस मार्ग के दुकान, मकानों की छत पर भी फोर्स
सीसीटीवी कैमरों की जद में रहेगा जुलूस, हर गतिविधि पर कंट्रोल रूम से रखी जाएगी नजर
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। होली के दिन घंटाघर से निकलने वाली भगवान नृसिंह शोभायात्रा की सुरक्षा-व्यवस्था का खाका तैयार कर लिया गया। शोभायात्रा मार्ग के दोनों तरफ स्थित एक हजार से अधिक घरों, 500 दुकानों की छत पर 1800 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। एटीएस के कमांडो ने रविवार को मोर्चा संभाल लिया। एंटी ड्रोन टीम की भी ड्यूटी लगाई गई है। सभी मंगलवार की शोभायात्रा में तैनात रहेंगे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बतौर गोरक्षपीठाधीश्वर भगवान नृसिंह की महाआरती कर शोभायात्रा के रथ पर सवार होकर होली खेलते हैं। इसे लेकर पुलिस ने सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किए हैं। शोभायात्रा घंटाघर से निकलकर मदरसा चौक, लालडिग्गी, मिर्जापुर, घासी कटरा, जाफरा बाजार, चरन लाल चौक, आर्यनगर, बक्शीपुर, नखास चौक, रेती चौक होते हुए घंटाघर लौटकर समाप्त होती है।
विज्ञापन

पूरे रास्ते में सड़क से सटे एक हजार मकान और 500 से अधिक दुकानें हैं। एलआईयू (लोकल इंटेलीजेंस यूनिट) के साथ ही स्थानीय थाने की पुलिस मकान में रहने वाले परिवार व किराएदारों का सत्यापन कर चुकी है। शोभा यात्रा मार्ग की सुरक्षा व्यवस्था में चार एडिशनल एसपी, 15 सीओ, 70 निरीक्षक, 200 दारोगा, 800 सिपाही, 120 महिला सिपाही, छह कंपनी पीएसी, एक कंपनी एसएसबी, तीन ड्रोन, 18 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। रविवार को लखनऊ से एटीएस के कमांडो का दस्ता भी पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed