{"_id":"63354db7cbe5ab68112fb565","slug":"names-will-be-able-to-be-registered-in-voter-list-of-municipal-corporation-from-october-5","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur: पांच अक्तूबर से नगर निगम की वोटर लिस्ट में दर्ज करा सकेंगे नाम, चलेगा अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur: पांच अक्तूबर से नगर निगम की वोटर लिस्ट में दर्ज करा सकेंगे नाम, चलेगा अभियान
Thu, 29 Sep 2022 01:18 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 29 Sep 2022 01:18 PM IST
सार
सात नवंबर तक आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि तय की गई है। 19 नवंबर को मतदाता सूची का ड्राफ्ट तैयार करने और 23 नवंबर को मतदाता सूची के ड्राफ्ट का प्रकाशन तथा 23 नवंबर से नौ दिसंबर तक आपत्ति और उसके निस्तारण तथा 30 दिसंबर को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होगा।
विज्ञापन
गोरखपुर नगर निगम।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नगर निगम क्षेत्र का वोटर बनने से बचे रह गए लोगों को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने का जल्द ही मौका मिलेगा। इसके लिए पांच से 20 अक्तूबर तक मतदाता पुनरीक्षण अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) डोर-टू-डोर जाकर मतदाता बनाने का काम करेंगे।
विज्ञापन
अभियान के दौरान नगर निगम सीमा में शामिल हुई 32 ग्राम पंचायतों के मतदाताओं के नाम भी नगर निगम की मतदाता सूची में समाहित किए जाएंगे। नवंबर या दिसंबर में निकाय चुनाव संभावित है। इसे लेकर परिसीमन की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। आरक्षण के लिए सर्वे चल रहा है। अब मतदाता सूची को अंतिम रुप देने के लिए भी कसरत शुरू हो गई है।
विज्ञापन
निगम का दायरा बढ़ने की वजह से इस बार नए बूथ भी बनाए जाएंगे। पिछले चुनाव में बूथों की संख्या 718 थी। निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक इस बार करीब 125 नए बूथ बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: अनाथ आश्रम की आड़ में बेचे जा रहा थे बच्चे, अपने ही बुने जाल में फंस कर गिरोह का हुआ भंडाफोड़
स्नातक एमएलसी चुनाव के लिए एक से तैयार होगी वोटर लिस्ट
निकाय चुनाव के साथ ही गोरखपुर-फैजाबाद खंड स्नातक (एमएलसी) निर्वाचन के लिए भी तैयारियां तेज हो गई हैं। जनवरी-फरवरी 2023 में प्रस्तावित इस चुनाव के लिए एक अक्तूबर से वोटर लिस्ट बनाने का काम शुरू हो जाएगा। निर्वाचन आयोग की तरफ से जारी कार्यक्रम के मुताबिक एक अक्तूबर को नोटिफिकेशन जारी होगा।