फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   name of checking as policeman ruffians ran away with jewelery of woman

गोरखपुर: पुलिसकर्मी बनकर चेकिंग कर रहे थे टप्पेबाज, महिला का आभूषण लेकर हो गए फरार

Mon, 08 Nov 2021 07:30 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 08 Nov 2021 07:30 PM IST
सार

महिला देवरिया जाने के लिए इंजीनियरिंग कॉलेज गेट के पास बस का इंतजार कर रही थी। इस बीच तीन युवक पहुंचे और लूट होने का अंदेशा बताकर महिला से गहने उतरवा लिए।

विज्ञापन
name of checking as policeman ruffians ran away with jewelery of woman
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर शहर में एक बार पुलिस बनकर टप्पेबाजों ने एक महिला के पहने गहने जांच के नाम पर उतरवा लिए और लेकर चंपत हो गए। धोखाधड़ी का एहसास होते ही महिला चिल्लाने लगे, लेकिन टप्पेबाज तब तक ओझल हो चुके थे। इस मामले में कैंट पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


कैंट एरिया के बसेरा कालोनी की रहने वाली दुर्गावती देवी रविवार की सुबह साढ़े दस बजे इंजीनियरिंग कॉलेज गेट के पास खड़ी थी। वह देवरिया जाने के लिए बस का इंतजार कर रही थीं। कुछ दूरी पर खड़े तीन युवक पहुंचे और खुद को पुलिसकर्मी बताकर महिला को बातों में उलझा दिया।
विज्ञापन


पीड़िता के अनुसार, युवकों उससे कहा कि चोरी, लूट की घटनाएं बढ़ गई हैं, सुरक्षा के लिहाज से चेकिंग की जा रही है। बातों में उलझाकर तीनों ने महिला के गले से सोने की चेन व हाथ में पहन रखी अंगूठियों को उतरवा लिया। गहने हाथ में आते ही तीनों बाइक स्टार्ट कर चलते बने।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी हो चुकी है घंटनाएं

महिला कुछ समझ पाती, इसके पहले ही बाइक पर सवार टप्पेबाज रानीडीहा की ओर भाग निकले। अपने साथ धोखाधड़ी का एहसास होने पर महिला ने इसकी सूचना अपने बेटे को दी। बेटे के साथ वह पुलिस चौकी पर पहुंचकर पुलिस को सूचना दी।

  • एक नवंबर को कोतवाली क्षेत्र में लखनऊ के एक व्यापारी से फर्जी पुलिसकर्मी बनकर जांच के नाम पर 80 हजार रुपये लेकर चंपत हो गए थे।
  • 27 अक्तूबर को कैंट क्षेत्र में पुलिस लाइंस के पास दिल्ली के एक व्यापारी से 75 हजार रुपये छीनकर भाग गए थे।
  • 23 अक्तूबर को महराजगंज के एक व्यापारी से गोलघर में जांच के नाम पर डेढ़ लाख रुपये उड़ा दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed