गोरखपुर: नकहा-बरगदवा ओवरब्रिज बनेगा फोरलेन, रेलवे बोर्ड ने संशोधित बजट को बढ़ाकर किया 90 करोड़
जाम से निजात दिलाने के लिए जनवरी 2022 में नकहा-बरगदवा ओवरब्रिज के निर्माण का रास्ता साफ हुआ। सेतु निगम को इस ओवरब्रिज को बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई। इस बीच निर्माण कार्य तेज हुआ, लेकिन अभी केवल 50 फीसदी काम ही हो पाया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नकहा-बरगदवा ओवरब्रिज को अब टू-लेन की जगह फोर-लेन बनाया जाएगा। इसके लिए रेलवे बोर्ड ने संशोधित बजट को बढ़ाकर 90 करोड़ रुपये कर दिया है। साथ ही इसके लिए 45 करोड़ रुपये जारी कर दिया गया है। पूर्वोत्तर रेलवे के जीएम चंद्रवीर रमण ने सोमवार को नकहा, मानीराम ओवरब्रिज के हो रहे निर्माण कार्य का निरीक्षण कर काम में तेजी लाने के निर्देश दिए।
जाम से निजात दिलाने के लिए जनवरी 2022 में नकहा-बरगदवा ओवरब्रिज के निर्माण का रास्ता साफ हुआ। सेतु निगम को इस ओवरब्रिज को बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई। इस बीच निर्माण कार्य तेज हुआ, लेकिन अभी केवल 50 फीसदी काम ही हो पाया है।
इन सबके बीच रेलवे ने यात्रियों की संख्या एवं इस रूट पर ट्रेनों की आवाजाही को देखते हुए इस ओवरब्रिज को फोरलेन बनाने का निर्णय लिया है। इसके लिए रेलवे बोर्ड ने संशोधित बजट को बढ़ाकर 90 करोड़ रुपये कर दिया। साथ ही इसके लिए 45 करोड़ रुपये जारी भी कर दिया गया है।
इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में मानसून के सौतेले व्यवहार से मायूसी, तीखी धूप व उमस ने किया बेहाल
पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक चंद्र वीर रमण, प्रमुख मुख्य इंजीनियर रंजन यादव, अपर मंडल रेल प्रबंधक, संजय यादव, उप मुख्य इंजीनियर, सुमित वत्स समेत अन्य अधिकारियों के साथ गोरखपुर-आनन्दनगर रेल खंड के नकहा जंगल-मानीराम स्टेशनों के बीच बन रहे समपार फाटक नकहा-बरगदवा, नकहा-जंगल मानीराम का निरीक्षण कर कार्यों की जानकारी ली।
साथ ही निर्देश दिया है कि तय समय-सीमा के अंदर काम को पूरा कराया जाए। सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि दोनों स्थानों पर ओवरब्रिज के बन जाने के बाद यात्रियों को जाम से जूझना नहीं पड़ेगा।