फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Nagar Panchayat's cleaning officer's appointment letter missing

Gorakhpur News: नगर पंचायत के सफाई नायक के नियुक्ति की पत्रावली गायब

Tue, 19 Dec 2023 02:25 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 Dec 2023 02:25 AM IST
विज्ञापन
Nagar Panchayat's cleaning officer's appointment letter missing
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चौरीचौरा। नगर पंचायत मुंडेरा बाजार में तैनात सफाई नायक अंजय कुमार मिश्रा के नियुक्ति की मूल पत्रावली ही गायब हो गई। विभागीय जांच में पत्रावली न मिलने के बाद वरिष्ठ लिपिक राम अवतार को इसका आरोपी ठहराया गया। अधिशासी अधिकारी अंबिका सिंह की तहरीर पर चौरीचौरा पुलिस ने वरिष्ठ लिपिक के खिलाफ सरकारी पद के दुरुपयोग का केस दर्ज किया है।
जानकारी के मुताबिक, डीएम के आदेश पर अधिशासी अधिकारी ने केस दर्ज कराया है। पुलिस को दी तहरीर में लिखा है कि वरिष्ठ लिपिक 30 वर्ष से नगर पंचायत में कार्यरत हैं। कार्यालय में वरिष्ठ लिपिक राम अवतार के अलावा तृतीय श्रेणी का कोई कर्मचारी नियुक्त नहीं है।
विज्ञापन

सफाई नायब अंजय कुमार मिश्रा के नियुक्ति से संबंधित फाइल वरिष्ठ लिपिक के अभिरक्षा में है। नियुक्ति से संबंधित फाइल जांच समिति के समक्ष उपलब्ध नहीं कराई गई। उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपी द्वारा सफाई नायक को अनुचित लाभ पहुंचाने के लिए मूल पत्रावली के स्थान दूसरी छायाप्रति प्रस्तुत की गई है। आरोपी वरिष्ठ लिपिक 31 दिसंबर को सेवानिवृत्त होने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed