फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Muslims people busy in preparations for Eid-ul-Azha in Gorakhpur

बकरीद: ईद-उल-अजहा की तैयारियों में जुटे मुस्लिम, जानिए कब मनाया जाएगा ये त्योहार

Tue, 29 Jun 2021 11:31 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 29 Jun 2021 11:31 AM IST
सार

जुलाई में मुस्लिमों के अंतिम माह जिलहिज्जा की होगी शुरुआत। इसी माह की दसवीं तारीख को मनाया जाएगा ईद-उल-अजहा का त्योहार। 
 

विज्ञापन
Muslims people busy in preparations for Eid-ul-Azha in Gorakhpur
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विस्तार

जिलहिज्जा इस्लाम धर्म का 12वां व अंतिम महीना है। जिलहिज्जा यानी हज वाले महीने में मुसलमान हज करते हैं। माहे जिलहिज्जा की 10 तारीख को ईद-उल-अजहा (बकरीद) का पर्व मनाया जाता है। पर्व के मौके पर मुस्लिम समाज द्वारा लगातार तीन दिन तक कुर्बानी की जाती है। इस बार यह पर्व जुलाई माह में पड़ेगा। वहीं जुलाई माह में ही देश विदेश की कई अजीम हस्तियों का उर्स-ए-पाक मनाया जाएगा। मुस्लिम समाज द्वारा कुरआन ख्वानी, फातिहा ख्वानी व दुआ ख्वानी की जाएगी।
विज्ञापन


इनका मनाया जाएगा उर्स-ए-पाक
एक जिलहिज्जा को हजरत सैयदना अब्दुल्लाह बिन उमर फारूक रदियल्लाहु अन्हु, तीन जिलहिज्जा को हजरत सैयदना अबू जर जुन्दब अल गफ्फारी रदियल्लाहु अन्हु व कुत्बे मदीना हजरत अल्लामा मौलाना जियाउद्दीन मदनी रजवी अलैहिर्रहमां, सात जिलहिज्जा को हजरत सैयदना इमाम मोहम्मद अल बाकिर रदियल्लाहु अन्हु, नौ जिलहिज्जा को हजरत सैयदना मुस्लिम बिन अकील रदियल्लाहु अन्हु, 10 जिलहिज्जा को मखदूम जहानियां हजरत सैयद जलालुद्दीन हुसैन अलैहिर्रहमां, 14 जिलहिज्जा को हजरत सैयदना अब्दुर्रहमान बिन औफ रदियल्लाहु अन्हु, 15 जिलहिज्जा को हजरत तमीम अल अंसारी रदियल्लाहु अन्हु व अशरफुल फुकहा हजरत मुफ़्ती मोहम्मद मुजीब अशरफ कादरी, रजवी अलैहिर्रहमां, 18 जिलहिज्जा को तीसरे खलीफा अमीरुल मोमिनीन हज़रत सैयदना उस्माने गनी रदियल्लाहु अन्हु, हजरत सैयद शाह आले रसूल अहमदी अलैहिर्रहमां व हजरत सदरुल अफजिल मौलाना सैयद मोहम्मद नईमुद्दीन मुरादाबादी अलैहिर्रहमां, 19 जिलहिज्जा को हजरत अबू उबैदा आमिर बिन जर्राह रदियल्लाहु अन्हु, 23 जिलहिज्जा को हजरत मुबल्लिगे आजम मौलाना शाह अब्दुल अलीम सिद्दीकी मेरठी अलैहिर्रहमां, 27 जिलहिज्जा को हजरत शैख अबू बकर शिब्ली अलैहिर्रहमां, 28 जिलहिज्जा को हजरत इमाम शहाबुद्दीन अबुल फजल अहमद इब्ने हजर अस्कलानी अलैहिर्रहमां का उर्स-ए-पाक अकीदत व एहतराम के साथ मनाया जाएगा।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed