फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Murtaza brought to district hospital from jail and doctor did the dressing as  operation was done three days ago

गोरखपुर : जेल से जिला अस्पताल लाया गया मुर्तजा, डॉक्टर ने की ड्रेसिंग, तीन दिन पहले हाथ का हुआ था ऑपरेशन 

Sun, 24 Apr 2022 02:27 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 24 Apr 2022 02:27 AM IST
सार

तीन दिन पहले जिला अस्पताल में डॉक्टरों की टीम ने मुर्तजा के हाथ का ऑपरेशन किया था। गोरखनाथ मंदिर पर हमले के दौरान उसका हाथ की हड्डी टूट गई थी। यह ऑपरेशन ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ अंबुज श्रीवास्तव और डॉ राकेश कुमार ने किया था। ऑपरेशन के दौरान हड्डियों को जोड़ने के लिए वायरिंग की गई है। ऑपरेशन के तीन दिन बाद मुर्तजा की पहली ड्रेसिंग शनिवार को हुई है। 

विज्ञापन
Murtaza brought to district hospital from jail and doctor did the dressing as  operation was done three days ago
आरोपी मुर्तजा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गोरखनाथ मंदिर पर हमले के आरोपी मुर्तजा को शनिवार को पुलिस जेल से जिला अस्पताल लेकर आई। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने उसकी ड्रेसिंग की। घाव में काफी सुधार की बात डॉक्टरों ने बताई है साथ ही एक और ड्रेसिंग की सलाह दी है।

विज्ञापन


तीन दिन पहले जिला अस्पताल में डॉक्टरों की टीम ने मुर्तजा के हाथ का ऑपरेशन किया था। गोरखनाथ मंदिर पर हमले के दौरान उसका हाथ की हड्डी टूट गई थी। यह ऑपरेशन ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ अंबुज श्रीवास्तव और डॉ राकेश कुमार ने किया था। ऑपरेशन के दौरान हड्डियों को जोड़ने के लिए वायरिंग की गई है। ऑपरेशन के तीन दिन बाद मुर्तजा की पहली ड्रेसिंग शनिवार को हुई है। 
विज्ञापन


ऑपरेशन करने वाले चिकित्सक डॉ राकेश कुमार ने खुद ड्रेसिंग कर टांकों को देखा। बताया कि  घाव तेजी से सूख रहा है। टांके सही से लगे हैं। चिकित्सा अधीक्षक डॉ अंबुज श्रीवास्तव ने बताया कि ऑपरेशन सही से हुआ है। मरीज की रिकवरी अच्छी है। उसकी पहली ड्रेसिंग की गई है। एक बार और ड्रेसिंग की जरूरत पड़ेगी। उसके बाद टांके काट दिए जाएंगे। ड्रेसिंग के बाद पुलिस उसे लेकर जेल चली गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed