गोरखपुर: एक महीने बाद भी नहीं हुआ युवक की हत्या का पर्दाफाश, छह जनवरी को मिला था शव
मृत युवक के भाई ने पुलिस पर लगाया मामले को छिपाए रखने का आरोप, बीते छह जनवरी को चन्नापार बाग में मिला था अजीत यादव का शव।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के सराय चन्नापार के रहने वाले अजीत यादव की हत्या का पर्दाफाश एक महीने बाद भी नहीं हो पाया है। पुलिस अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर चुप बैठ गई है। अजीत के भाई का आरोप है कि पुलिस मामले को छिपाए रखना चाहती है।
जानकारी के मुताबिक, हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के मदनपुरा टोला सराय चन्नापार के बाग में बीते छह जनवरी की सुबह एक शव मिला। ऐसा लग रहा था कि गला कसकर हत्या की गई है। मौके पर एसपी दक्षिणी अरुण कुमार सिंह, एसओ उदयशंकर कुशवाहा आदि पहुंचे।
शव की पहचान चन्नापार के ही अजीत यादव (21) पुत्र स्व. लालमन यादव के रूप में हुई। पोस्टमार्टम में गला कसकर हत्या की पुष्टि भी हुई। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया। लेकिन, इस मामले का पर्दाफाश अब तक नहीं हो पाया।
मोबाइल से खुल सकता है राज
अजीत के भाई अवधेश यादव का कहना है कि मोबाइल की कॉल डिटेल से बहुत कुछ जानकारी मिल सकती है। मोबाइल हरपुर बुदहट पुलिस के पास है। लेकिन, पुलिस इस बिंदु पर जान-बूझकर प्रयास नहीं करना चाहती है। अब तक 15 से अधिक लोगों को पूछताछ के लिये थाने भी बुलाया जा चुका है।
एसपी दक्षिणी अरुण कुमार सिंह ने कहा कि अभी इस घटना की छानबीन चल रही है। हत्या की वजह तलाशी जा रही है। जल्द ही मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा। पुलिस किसी भी आरोपित को बचाने का प्रयास नहीं करती है।