फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Murder of shopkeeper in Gorakhpur

गोरखपुर में दुकानदार की हत्या: धारदार हथियार से कत्ल, हिरासत में हत्यारोपी, दोनों में आए दिन होता था विवाद

Wed, 08 Jul 2026 10:07 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: Akash Dubey Updated Wed, 08 Jul 2026 10:07 PM IST
सार

बुधवार शाम करीब छह बजे अमरनाथ ने अपनी जमीन के सामने ट्रैक्टर खड़ा किया था। इसी बात को लेकर दूसरे पक्ष से कहासुनी शुरू हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर अवधेश चौहान उर्फ गब्बर चौहान ने चाकू से अमरनाथ के सीने पर हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन
Murder of shopkeeper in Gorakhpur
घटनास्थल व मृतक की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

गुलरिहा थाना क्षेत्र के सरहरी चौकी अंतर्गत टिकरिया गांव में बुधवार शाम जमीन विवाद ने खूनी रूप ले लिया। ट्रैक्टर खड़ा करने को लेकर हुए विवाद में एक किराना दुकानदार की चाकू से हमला कर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान गिरमिट चौराहा निवासी अमरनाथ गुप्ता (56) के रूप में हुई है। पुलिस ने पांच आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, अमरनाथ गुप्ता टिकरिया गांव में काफी समय से नेवासा पर रहते थे और उनकी किराने की दुकान थी। उनका पड़ोसी से जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि इसी जमीन को लेकर अमरनाथ ने न्यायालय से स्थगन आदेश भी ले रखा था।
विज्ञापन

बुधवार शाम करीब छह बजे अमरनाथ ने अपनी जमीन के सामने ट्रैक्टर खड़ा किया था। इसी बात को लेकर दूसरे पक्ष से कहासुनी शुरू हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर अवधेश चौहान उर्फ गब्बर चौहान ने चाकू से अमरनाथ के सीने पर हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

परिजन आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही एसपी सिटी निमिष पाटिल और सीओ गोरखनाथ रवि कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जानकारी ली।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है। फोरलेन निर्माण में ध्वस्त हो गया था मकान अमरनाथ का मकान फोरलेन निर्माण के दौरान ध्वस्त हो गया था। दोनों पक्षों के बीच करीब पांच वर्ष से विवाद चल रहा था, जिसका मुकदमा न्यायालय में विचाराधीन है।

27 मई को अमरनाथ ने एसडीएम सदर के न्यायालय में स्थगन आदेश के लिए प्रार्थना पत्र दिया था, जिस पर 16 जुलाई 2026 तक स्थगन आदेश जारी किया गया था। बताया जा रहा है कि सोमवार को आरोपी पक्ष कब्जा करने का प्रयास कर रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल कर वापस लौट गई थी। 

दोनों पक्षों में जमीन को लेकर पहले से विवाद था। मौके पर शांति व्यवस्था सामान्य है। पांच आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी: निमिष पाटील, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed