{"_id":"6729d5187251d41aeb039aaa","slug":"murder-in-kushinagar-for-protesting-against-molestation-of-nieces-man-going-to-police-station-with-a-complaint-2024-11-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: भतीजियों से छेड़खानी के विरोध पर हत्या... शिकायत लेकर थाने जा रहा था युवक; गांव के बाहर घेरकर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: भतीजियों से छेड़खानी के विरोध पर हत्या... शिकायत लेकर थाने जा रहा था युवक; गांव के बाहर घेरकर मार डाला
Tue, 05 Nov 2024 02:03 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 05 Nov 2024 02:03 PM IST
सार
कुशीनगर में भतीजियों से छेड़खानी की शिकायत लेकर थाने जा रहे युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी। घटना पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। घटना के बाद गांव में तनाव है।
विज्ञापन
Murder in Kushinagar
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के कुशीनगर में भतीजी से छेड़खानी की शिकायत करने भाई के साथ थाने जा रहे एक व्यक्ति की दो सगे भाइयों ने पिता के साथ मिलकर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी। हत्या के बाद तनाव के माहौल को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात है। फिलहाल इस मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई है।
जानकारी के अनुसार, कसया क्षेत्र के एक गांव की दो सगी नाबालिग बहनों से गांव का ही एक युवक अक्सर छेड़खानी करता था। स्कूल से आते-जाते उन पर फब्तियां कसता था। काफी दिनों तक दोनों बहनों ने बर्दाश्त किया, लेकिन युवक की हरकतें नहीं रुकीं तो उन्होंने सारी बात अपने 42 वर्षीय चाचा से बता दी।
गांव के चौराहे पर गिट्टी-बालू की दुकान चलाने वाले किशोरियों के चाचा सोमवार को युवक की शिकायत लेकर उसके घर पहुंचे तो आरोपी उनसे उलझ गया और कहासुनी होने लगी। आसपास के लोगों ने समझा-बुझाकर मामला शांत करा दिया।
विज्ञापन
देर शाम चाचा छींटाकशी की शिकायत लेकर किशोरियों के पिता के साथ बाइक से थाने जा रहे थे। बताया जा रहा है कि गांव के बाहर रास्ते में आरोपी अपने भाई और पिता के साथ घात लगाकर बैठा था। दोनों को देखकर उन्होंने रोक लिया और थाने जाने से मना करने लगे।

इसी बीच कहासुनी में एक युवक ने चाकू निकाल कर किशोरियों के चाचा के सीने और पेट में ताबड़तोड़ हमला कर दिया। भाई के शोर मचाने पर आरोपी भाग निकले। इसके बाद आसपास के लोगों की मदद से घायल को कुशीनगर मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
ए
ए
सएचओ गिरिजेश उपाध्याय ने बताया कि चाचा की गांव के ही रहने वाले दो भाइयों ने चाकू मारकर हत्या की है। घटना पर पहुंची फाेरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाये हैं। घटना के बाद गांव में तनाव है। इसलिए पुलिस बल तैनात किया गया है।