फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   murder case in arrest

Gorakhpur News: अवैध संबंधों के राज खोल सकती थी तांत्रिक पत्नी इसलिए पति ने ही की थी हत्या

Sun, 06 Aug 2023 01:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sun, 06 Aug 2023 01:23 AM IST
विज्ञापन
murder case in arrest
चौरीचौरा डबल मर्डर के आरोप में पकड़ा गया- गया मौर्य
चौरीचौरा (गोरखपुर)। चौरीचौरा के बैकुंठपुर में बीते 28 मई को तांत्रिक ऊषा और उसकी रिश्तेदार सुनकेशा की कुटिया में हत्या कर दी गई थी। दो महीने से ज्यादा की जांच-पड़ताल के बाद पुलिस ने शनिवार को पति गया मौर्या को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी गया मौर्या ने पत्नी की हत्या की थी। खुद को बचाने के लिए उसने रिश्तेदार सुनकेशा के सिर पर भी हमला कर मौत के घाट उतार दिया था। उसे डर था कि सुनकेशा को नहीं मारेगा तो वह राज खोल देगी। हत्या की वजह पति-पत्नी का एक-दूसरे के चरित्र पर संदेह करना सामने आया है।
विज्ञापन



पुलिस के मुताबिक, आरोपी गया की दो महिलाओं से गहरी दोस्ती थी। इस बात से पत्नी ऊषा नाराज रहती थी तो गया को भी पत्नी के चरित्र पर संदेह था। 28 मई की सुबह गया ने अनैतिक संबंध में बाधक बन रही पत्नी ऊषा को मौत के घाट उतारने का फैसला कर लिया। उसे लगा घर में शादी है तो सब अपने काम में व्यस्त होंगे और कुटिया पर ऊषा अकेले होगी। तय साजिश के तहत वह कुटिया में गया और अकेला पाकर ऊषा की हत्या कर दी, लेकिन उसी समय सुनकेशा भी आ गई। वह चीख पड़ी थी, अब गया को लगा कि वह सबको बता देगी और भेद खुल जाएगा। इस वजह से उसने उसके सिर पर हमला कर दिया था।
विज्ञापन




कुटिया के पास खटपट की आवाज से आरोपी डर गया और दोनों को मरा समझकर भाग गया, लेकिन सुनकेशा बच गई। सिर पर गहरा घाव होने की वजह से भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने कोशिश तो बहुत की, लेकिन दो दिन बाद उसने भी दम तोड़ दिया। पुलिस ने बेटे की तहरीर पर हत्या का केस अज्ञात पर दर्ज कर लिया। एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने घटना के पर्दाफाश को चुनौती के तौर पर लिया। घटना थाना चौरीचौरा के सोनबरसा चौकी क्षेत्र की थी, इस वजह से उस चौकी पर रहे पुराने चौकी इंचार्ज विशाल उपाध्याय व अन्य लोगों को भी भेजा गया। एएसपी मानुष पारिख खुद कैंप करने लगे। पुलिस एक-एक कड़ी जोड़ती थी, लेकिन साक्ष्य के अभाव में कदम पीछे खींच लेती थी। अंतत: गया मौर्या पर पुलिस की जांच आकर टिक गई थी। पुलिस ने गया को हिरासत में ले लिया। पुलिस उससे कुछ पूछताछ करती कि इसके पहले बेटा आ गया। उसने पुलिस से कहा कि मां का साया तो सिर से उठ गया है, अब पिता को जेल भेजकर अनाथ करना चाहते हैं। उसके साथ गांव वाले भी आने लगे और फिर ऐसी घेराबंदी की गई कि पुलिस को अपने कदम पीछे खींचने पड़े और गया थाने से बाहर आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




एसपी मानुष पारिख बताते हैं कि पुलिस की जांच-पड़ताल में गया मौर्य बार-बार अपना बयान बदलता रहा और पुलिस को गुमराह करता रहा। पुलिस जानती तो सब थी, लेकिन साक्ष्य नहीं थे। इसके बाद पुलिस ने आरोपी से पूछताछ न करके साक्ष्य जुटाने पर काम शुरू कर दिया। इसी दौरान पुलिस के हाथ एक अहम सुराग लगा। पुलिस को पता चला कि गया ने हत्या की जानकारी सबसे पहले अपने एक महिला मित्र को दी थी। घरवालों से कुछ जानकारी हासिल करने की कोशिश की गई, लेकिन वह भ्रम की स्थिति पैदा कर गांव वालों को बयान देने से रोकते रहे। एएसपी बताते हैं कि पुलिस ने इसका भी रास्ता निकाला। गांव के कुछ करीबी लोगों को अकेले में बुलाना शुरू किया। एक-एक कड़ी जोड़ी तो पुलिस उस महिला तक पहुंच गई, जिसका अहम रोल इस हत्याकांड में था। जैसे ही गया के महिला मित्र तक पुलिस पहुंची, वह टूट गया। इसके बाद उसने तोते की तरह न सिर्फ घटनाक्रम को बताया, बल्कि घटना में इस्तेमाल सब्बल को भी बरामद करा दिया।



.................



पहले भी कलंकित हुए हैं रिश्ते, कातिल बने हैं पति-पत्नी



26 जनवरी 2023 : राजघाट इलाके के खुरर्मपुर में एक युवक ने अनैतिक संबंध के शक में पत्नी की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी थी। हत्या के बाद खुद ही थाने पहुंचकर गिरफ्तारी दी थी।



25 अप्रैल 2023 : उरुवा इलाके के बंजरिया गांव में सुमित्रा की हत्या पति हरेंद्र ने चरित्र पर संदेह होने पर गला दबाकर की थी। घटना को आत्महत्या साबित करने के शव को फंदे से लटका दिया। फिर उसे डर हुआ कि वह मामले में फंस जाएगा तो दोस्त के साथ मिलकर राजघाट पर शव का जला दिया। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेजा था।



7 नवंबर 2017 : चिलुआताल निवासी मोहम्मद हनीफ की हत्या पत्नी शायरा खातून ने प्रेमी रज्जा के साथ मिलकर की थी।



27 नवंबर 2020 : गोरखनाथ निवासी क्लीनिक कर्मचारी ओंकार उपाध्याय की हत्या भी उसकी पत्नी नीलम ने कराया था। क्योंकि उसे अपने फूफा से ही इश्क हो गया था।



5 जनवरी 2016 : शाहपुर इलाके के अशोक नगर में अर्चना यादव ने प्रेमी फिरोजाबाद निवासी शिक्षक अजय यादव के साथ मिलकर पति नेत्र चिकित्सक डॉ. ओमप्रकाश यादव की हथौड़े से मारकर हत्या कर दी थी। इस दौरान पांच साल के बेटा नितिन की मां ने गला दबाकर हत्या की थी।



22 अप्रैल 2017 : कैंट इलाके के कूड़ाघाट विशुनपुरवा निवासी सुषमा सिंह ने प्रेमी डब्लू सिंह के साथ मिलकर पति विवेक प्रताप सिंह की हत्या कर दी थी।



4 मार्च 2018 : सिद्धार्थनगर जिले के गुजरवलिया गांव की रहने वाली महिला रुंधा ने प्रेमी के साथ रहने के लिए पति विजय सिंह और देवर दिनेश की हत्या करा दी थी। वारदात के बाद पहचान छिपाने के लिए प्रेमी और उसके साथियों ने दोनों का शव पेट्रोल से जलाकर सहजनवां क्षेत्र में हाईवे के किनारे फेंक दिया था।




3 अप्रैल 2018 : चिलुआताल के जंगल नकहा नंबर दो कोइलहिया निवासी हार्डवेयर व्यापारी विनोद की हत्या उसकी पत्नी आशा ने प्रेमी अनूप मोदनवाल के साथ मिलकर कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed