फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Murder case filed against son and daughter-in-law in death of elderly

गोरखपुर: बुजुर्ग की मौत में बेटे-बहू पर हत्या का केस दर्ज, कोर्ट ने दिया ये आदेश

Wed, 27 Oct 2021 07:20 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 27 Oct 2021 07:20 PM IST
सार

चंद्रकला का कथन है कि पिता को गंभीर हालत में शहर के कई अस्पतालों में इलाज कराया लेकिन तीन अगस्त को उनकी मौत हो गई थी। पिता की मौत के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ चौरीचौरा थाने का चक्कर काटती रही लेकिन पुलिस ने हत्यारोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की।

विज्ञापन
Murder case filed against son and daughter-in-law in death of elderly
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर के चौरीचौरा इलाके के चौरा गांव निवासी रामनाथ निषाद (70) की मौत मामले में बेटे और बहू पर हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। बहन चंद्रकला साहनी पत्नी पारसनाथ का आरोप है कि भाई व भाभी ने पिता को मारपीट कर घायल करने व ज्वलनशील पदार्थ डालकर हत्या की थी। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज कर विवेचना करने का आदेश दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।   

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, चौरा गांव की चंद्रकला साहनी का आरोप है कि उनकी दो अन्य बहने निर्मला व पुष्पा व एक भाई अरविंद हैं। सभी की शादी हो चुकी है। मां की मौत सात साल पहले हो चुकी है। बड़ी बेटी होने के कारण पिता की देखभाल करती थी।
विज्ञापन


चंद्रकला का कहना है कि भाई को यह आशंका था कि पिता सारी संपत्ति अपनी बेटियों को दे देंगे। इस बात को लेकर अरविंद उनको तरह तरह से प्रताड़ित करते थे। 15 जुलाई की रात 11 बजे भाई अरविंद ने पिता के ऊपर तेजाब फेंक दिया। जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ केस

इसी दौरान भाभी मालती ने भी उनके ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डालकर ऊपर से गर्म पानी डाल दिया। जिससे पिता की हालत और गंभीर हो गई। इस घटना के समय पिता भाई के पास थे। 16 जुलाई को पुलिस की मदद से अपने पिता को अपने घर लायी और घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी।

पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की तो 17 जुलाई को रजिस्ट्री कर एसएसपी को अवगत कराया गया। थाना दिवस में शिकायत हुई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। चंद्रकला का कथन है कि पिता को गंभीर हालत में शहर के कई अस्पतालों में इलाज कराया लेकिन तीन अगस्त को उनकी मौत हो गई थी।

पिता की मौत के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ चौरीचौरा थाने का चक्कर काटती रही लेकिन पुलिस ने हत्यारोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। चंद्रकला ने इस मामले को लेकर न्यायालय में वाद दाखिल कर न्याय की गुहार लगाई। मामले का संज्ञान लेते हुए न्यायालय ने पुलिस को मुकदमा दर्ज कर विवेचना का आदेश दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed