फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   murder case against landlord and his wife in MR death

गोरखपुर में एमआर की मौत: मकान मालिक और उनकी पत्नी पर हत्या का केस, बताई जा रही ये वजह

Sun, 13 Jun 2021 02:45 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 13 Jun 2021 02:45 PM IST
सार

मकान मालिक ने फोन कर बताया कि विनय ने आत्महत्या कर ली है। पुलिस के साथ वह पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद था। लेकिन, मकान मालिक के कमरे से कनेक्ट होने वाला अंदर का दरवाजा खुला था।

विज्ञापन
murder case against landlord and his wife in MR death
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : amar ujala

विस्तार

गोरखपुर कैंट इलाके में एमआर (मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव) की किराए के मकान में लटकती मिली लाश के मामले में पुलिस ने मकान मालिक और उनकी पत्नी पर हत्या का केस दर्ज कर लिया है। आरोप है कि गला कसकर हत्या करने के बाद इन लोगों ने शव को फंदे से लटका दिया था। केस दर्ज कर पुलिस आरोप की जांच कर रही है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, रामगढ़ताल इलाके के गायघाट बुजुर्ग निवासी शशिभूषण दुबे ने पुलिस को दी तहरीर में लिखा है कि उनका छोटा भाई विनय भूषण दुबे एक फार्मास्यूटिकल कंपनी में एमआर थे। दाउदपुर निवासी अमित श्रीवास्तव के मकान में किराए पर कमरा लेकर रहते थे।
विज्ञापन


10 मई 2021 की सुबह मकान मालिक ने फोन कर बताया कि विनय ने आत्महत्या कर ली है। पुलिस के साथ वह पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद था। लेकिन, मकान मालिक के कमरे से कनेक्ट होने वाला अंदर का दरवाजा खुला था।
विज्ञापन
विज्ञापन


संबंध के विवाद में अमित व उनकी पत्नी अंजना ने गला कसकर विनय की हत्या करने के बाद शव को फंदे से लटकाकर आत्महत्या बता दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed