फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Munna Bhai arrested for putting his CCC exam 2019 in place

CCC: अपनी जगह दूसरे को परीक्षा में बैठाने वाला 'मुन्ना भाई' गिरफ्तार, पुलिस को लंबे समय थी तलाश

Wed, 07 Oct 2020 09:01 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 07 Oct 2020 09:01 PM IST
विज्ञापन
Munna Bhai arrested for putting his CCC exam 2019 in place
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर में बुधवार को एक मुन्ना भाई को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है। दरअसल, इसने पिछले वर्ष ट्रिपल सी (कोर्स ऑन कंप्यूटर कॉन्सेप्ट) परीक्षा में, अपनी जगह दूसरे को बैठाकर पास होने की कोशिश की थी। क्राइम ब्रांच ने इस जालसाज को असुरन चौक के पास से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


इस मामले में पुलिस जालसाजी के साथ ही आईटी एक्ट की धारा में केस दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी थी। उसकी जगह परीक्षा में बैठने वाले युवक को उसी दिन पकड़ लिया गया था। पकड़े गए आरोपी की पहचान देवरिया के खुखूंदू निवासी चंद्रकांत के रूप में हुई है।
विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, 10 मार्च-2019 को आयोजित हुई ट्रिपल सी परीक्षा का एक केंद्र विमला देवी महाविद्यालय, पादरी बाजार भी था। परीक्षा के दौरान असली अभ्यर्थी देवरिया जिले के खुखंदू थाना क्षेत्र के मुसैला बाजार निवासी चंद्रकांत की जगह महराजगंज का एक युवक परीक्षा दे रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच टीम ने उसे जब पकड़ लिया, तब पूछताछ में चंद्रकांत के बारे में जानकारी हुई। मामले की जांच क्राइम ब्रांच कर रही थी। गिरफ्तारी, क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर सुनील कुमार पटेल और कन्हैया यादव ने की। आरोपित चंद्रकांत ने बताया कि उसने परीक्षा में बैठने वाले युवक को पांच हजार रुपये दिए थे। बाकी रकम परीक्षा पास होने पर देने की बात तय हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed