फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Municipal officials are busy in giving momentum to the SIR campaign.

Gorakhpur News: एसआईआर अभियान को गति देने में जुटे नगर निगम के अधिकारी

Wed, 26 Nov 2025 12:55 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 26 Nov 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
Municipal officials are busy in giving momentum to the SIR campaign.
गोरखपुर। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को गति देने के लिए नगर निगम अब पूरी तत्परता से जुट गया है। निगम अधिकारी पार्षदों से संपर्क कर घर-घर एसआईआर फॉर्म पहुंचाने और भरवाने की अपील कर रहे हैं। ताकि अधिक से अधिक लोगों का नाम मतदाता सूची में सुनिश्चित किया जा सके। अपर नगर आयुक्त दुर्गेश मिश्र ने भी सभी जोनल अधिकारियों के साथ ऑनलाइन बैठक कर अभियान की सुस्ती पर नाराजगी जताई और सुपरवाइजरों व कर्मचारियों को तुरंत अभियान में सक्रिय रूप से लगाने के निर्देश दिए। डिजिटाइजेशन की धीमी रफ्तार प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बनकर सामने आई है। निर्वाचन आयोग ने चार दिसंबर तक की समय सीमा तय की है लेकिन मंगलवार तक डिजिटाइजेशन का आंकड़ा 28 प्रतिशत से नीचे ही अटका रहा। स्थिति को सुधारने के लिए अपर नगर आयुक्त ने पार्षदों को व्यक्तिगत रूप से फोन कर उनके वार्डों की प्रगति जानी और अभियान को गति देने की अपील की। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed