फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Municipal Corporation's bulldozer runs on encroachment

Gorakhpur News: अतिक्रमण पर चला नगर निगम का बुलडोजर

Wed, 21 Feb 2024 03:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Wed, 21 Feb 2024 03:18 AM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation's bulldozer runs on encroachment
पीएसी कैंप से ताड़ीखाना रोड तक की गई कार्रवाई
विज्ञापन

नगर आयुक्त के निर्देश पर चला अभियान, नालियों से अतिक्रमण हटाया, दुकानों के होर्डिंग तोड़े गए
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। नगर निगम का बुलडोजर मंगलवार को अतिक्रमण के खिलाफ खूब गरजा। पीएसी कैंप से ताड़ीखाना रोड पर दो घंटे चले अभियान में नालियों और सड़क पर हुए अतिक्रमण को तोड़ा गया। साथ जिन दुकानों की होर्डिंग बाहर तक निकली थी उन्हें भी हटा दिया। नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने सुबह ही जंगल तुलसीराम पश्चिम वार्ड का निरीक्षण किया था। पार्षद राजेश कुमार ने बताया था कि नालियों पर दुकानदारों का कब्जा है। इसके बाद कार्रवाई शुरू हुई।
नगर आयुक्त के निर्देश पर अपर नगर आयुक्त निरंकार सिंह के नेतृत्व में शाम चार बजे पीएसी कैंप तिराहे से अतिक्रमण अभियान शुरू हुआ। बुलडोजर और नगर निगम की गाड़ियों को देखकर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। तिराहे पर बाएं तरफ मौजूद अनू साइकिल रिपेयरिंग सेंटर का टिनशेड नाली के बाहर था जिसे तोड़ दिया गया। दुकानदार ने रोकना चाहा, लेकिन प्रवर्तन दल ने कार्रवाई जारी रखी। फिर एक के बाद एक दुकानों के सामने से अतिक्रमण हटाया गया।
विज्ञापन

पीएसी तिराहे से थोड़ी दूर आगे एक दुकान के पास जैसे ही बुलडोजर पहुंचा दुकानदार आगे आ गया। वह प्रवर्तन दल के अधिकारियों से अनुरोध करने लगा कि वह खुद ही टिनशेड हटा लेगा। पहले टीम ने उसकी बात नहीं सुनी, लेकिन जब वह टिनशेड खोलने लगा तो बुलडोजर आगे बढ़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नालियों से तोड़ा कब्जा
ताड़ीखाना रोड पर कई मकान और दुकानों के आगे नाली पर अतिक्रमण कर पक्का निर्माण कराया गया था जिसे तोड़कर बराबर कर दिया गया। इसके अलावा जिस दुकान की होर्डिंग बाहर की निकली थी उसे तोड़ा गया।

वसूला 42 हजार जुर्माना
अतिक्रमण पर अभियान के दौरान जिन दुकानदारों ने जुर्माना भरा उनकी दुकान की होर्डिंग नहीं तोड़ी गई। उन्हें 24 घंटे की मोहलत दी गई।

कार्रवाई देख खोलने लगे होर्डिंग
बुलडोजर ने जैसे ही होर्डिंग और टिनशेड तोड़ना शुरू किया दुकानदारों में हड़कंप मच गया। कार्रवाई देख कुछ दुकानदारों ने खुद से ही होर्डिंग को खोलना शुरू कर दिया।

कार्रवाई से व्यापारियों में नाराजगी
नगर निगम की इस कार्रवाई का व्यापारियों ने विरोध किया। उनका कहना था कि कार्रवाई से पहले उन्हें होर्डिंग और टिनशेड हटाने का मौका नहीं दिया गया। दोपहर में एक बार अनाउंसमेंट हुआ और उसके बाद सीधे कार्रवाई।

बोले व्यापारी
नगर निगम ने जबरदस्ती कार्रवाई की है। हमारी दुकान का टिनशेड नाली के बाहर नहीं था फिर भी बुलडोजर से तोड़ने की कोशिश की गई। किसी तरह बच गया।
- अविनाश शर्मा

जुर्माना भरने को तैयार थे कि टिनशेड और होर्डिंग हटाने का मौका मिल जाए, लेकिन प्रवर्तन दल ने एक न सुनी और बुलडोजर चला दिया। इसकी वजह से दीवार भी हिल गई है।

- धीरज गुप्ता

अतिक्रमण अभियान चलाने से पहले बताना चाहिए था। अचानक आए और तोड़फोड़ शुरू कर दिए। अब दुकान में जाने का रास्ता भी बंद हो गया। यह कार्रवाई उचित नहीं है।
- संगीता पटेल
कोट
अभियान चलाने से पहले दो से तीन बार अनाउंसमेंट किया गया था। जिन्होंने अतिक्रमण स्वयं नहीं हटाया वहां कार्रवाई की गई। इस दौरान 42,500 रुपये जुर्माना भी वसूला गया।
- निरंकार सिंह, अपर नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed