फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Municipal Corporation will provide old toys, clothes and books to the needy

Gorakhpur News: जरूरतमंदों को पुराने खिलौने, कपड़े और किताबें उपलब्ध कराएगा नगर निगम

Sat, 20 May 2023 12:05 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 May 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation will provide old toys, clothes and books to the needy
- मोहल्लों में बनेगा थ्री आर (रिड्यूज, रियूज, रिसाइकिल) केंद्र, घरों से जाकर गाड़ियां उठाएंगी सामान
विज्ञापन

- इंदिरा बाल विहार पर शनिवार को पहले केंद्र का शुभारंभ करेंगे नगर आयुक्त, नगर निगम परिसर में भी बनेगी व्यवस्था

संवाद न्यूज एजेंसी

गोरखपुर। नगर निगम की ओर से जरूरतमंदों को खिलौने, कपड़े और किताबें उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके लिए शहर के विभिन्न मोहल्लों में थ्री आर (रिड्यूज, रियूज, रिसाइकिल) केंद्र खोले जाएंगे। शनिवार को पहले थ्री आर सेंटर का शुभारंभ इंदिरा बाल विहार तिराहे पर नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल करेंगे। नगर निगम परिसर में भी एक केंद्र बनाया जाएगा, जहां लोग पुराने सामान जमा करा सकेंगे। नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि जो सामान दोबारा किसी के उपयोग में आ सकते हैं। उनको इधर उधर फेंकने के बजाय थ्री आर सेंटर में जमा करा दें, जिससे किसी जरूरतमंद की मदद हो सके।


अधिकारियों के मुताबिक नगर निगम के वाहन हर वार्ड में जाएंगे। लोगों के घरों में अनुपयोगी पड़ी वस्तुओं को उठाकर केंद्र पर पहुंचा देंगे। फिर उनकी उपयोगिता के अनुसार लोगों में वितरित कर दिया जाएगा। नगर निगम की ओर से पहले थ्री आर सेंटर का शुभारंभ शनिवार को शाम चार बजे इंदिरा बाल विहार तिराहे के पास किया जाएगा। इसके बाद नगर निगम परिसर में पोखरे के पास एक केंद्र बनाया जाएगा। अभियान की सफलता के लिए मोहल्लों में कूड़ा उठाने जाने वाले कर्मचारी लोगों को जागरूक करेंगे। यदि कोई व्यक्ति उनको अनुपयोगी सामग्री उपलब्ध कराएगा तो उसे लाकर नजदीकी केंद्र में जमा करा देंगे।
विज्ञापन

000
वर्जन
लोग अपने घर में जिन कपड़ों, जूतों, बोतल, फर्नीचर, बर्तन, पुरानी किताबों का इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं। उसे थ्री आर वाहनों को उपलब्ध कराएं या सेंटर पर पहुंचकर जमा करा दें। इससे बेकार पड़ी हुई सामग्री किसी जरूरतमंद के काम आ सकेगी। इसमें सभी नागरिकों का सहयोग जरूरी है।-
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. मणि भूषण तिवारी, सहायक नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed