फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Municipal Corporation will light bonfire, monitoring will be done through GPS photography

Gorakhpur News: नगर निगम जलवाएगा अलाव, जीपीएस फोटोग्राफी से होगी निगरानी

Sat, 30 Dec 2023 01:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sat, 30 Dec 2023 01:41 AM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation will light bonfire, monitoring will be done through GPS photography
अधिकारियों को दी गई जिम्मेदारी, वाट्सएप ग्रुप पर जलते हुए अलाव की फोटो डालनी होगी
विज्ञापन

जरूरतमंदों को 10 हजार कंबल बांटे जाएंगे
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। तापमान में गिरावट के साथ ही नगर निगम लोगों को राहत देने की तैयारी में जुट गया है। शहर के प्रमुख स्थानों पर अलाव जलाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। नगर आयुक्त ने अलाव जलवाने से लेकर उसकी निगरानी तक की जिम्मेदारी तय कर दी है। इसके अलावा नगर निगम की ओर से 10 हजार कंबल भी बांटे जाएंगे।
फिलहाल, जिला अस्ताल, कचहरी, रेलवे बस स्टेशन के साथ मेडिकल कॉलेज रोड के साथ शहर के सभी रैन बसेरों पर अलाव जलाने की व्यवस्था है। अब शहर के प्रमुख चौराहों को भी इसमें शामिल कर लिया गया है। मुख्य अभियंता संजय चौहान ने बताया कि अलाव की व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के लिए अलग-अलग दिन अवर अभियंताओं (जेई) और मेठ को जिम्मेदारी दी है। इसके अलावा 10 हजार कंबल की भी व्यवस्था की गई है, जिसे पार्षदों के माध्यम से जरूरतमंदों को उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन



0- जीपीएस से होगी फोटोग्राफी, होगी निगरानी
अपर नगर आयुक्त निरंकार सिंह ने बताया कि नगर निगम की तरफ से अलाव जलाए जाने के पूरी व्यवस्था की निगरानी जीपीएस माध्यम से होगी। प्रत्येक दिन अवर अभियंता अपने-अपने गैंग के साथ अलाव वाले चिह्नित स्थानों पर जाकर अलाव जलवाएंगे। जलने की जीपीएस फोटोग्राफ वाट्सएप ग्रुप पर डाला जाना सुनिश्चित कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed