{"_id":"615ad7468ebc3e623c58734c","slug":"municipal-corporation-will-give-one-minute-presentation-in-front-of-prime-minister","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: प्रधानमंत्री के सामने नगर निगम देगा एक मिनट का प्रेजेंटेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: प्रधानमंत्री के सामने नगर निगम देगा एक मिनट का प्रेजेंटेशन
Mon, 04 Oct 2021 03:58 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 04 Oct 2021 03:58 PM IST
सार
10 मिनट का वीडियो इंसेफेलाइटिस के खिलाफ निर्णायक लड़ाई विषय पर तैयार किया गया है। गोरखपुर में लगे विद्युत शवदाहगृह, इलेक्ट्रिक बस चार्जिंग स्टेशन, कान्हा उपवन के मॉडल भी प्रस्तुत होंगे।
विज्ञापन
गोरखपुर नगर निगम।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
नगर निगम गोरखपुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने एक मिनट का प्रजेंटेशन देकर अपनी उपलब्धियों से उन्हें रूबरू कराएगा। लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में नगर निगम गोरखपुर के विकास संबंधी विभिन्न प्रोजेक्ट पेश करेगा। नगर निगम प्रशासन ने इन प्रोजेक्टों का मॉडल तैयार कराया है, जिसमें विद्युत शवदाहगृह से लेकर कान्हा उपवन और इलेक्ट्रिक बस चार्जिंग स्टेशन शामिल हैं। इसके अलावा ‘दिमागी बुखार से निर्णायक लड़ाई, संचारी रोग नियंत्रण अभियान, बेहतर एवं सुरक्षित भविष्य के लिए अग्रसर उत्तर प्रदेश’ विषय पर तैयार वीडियो भी प्रधानमंत्री को दिखाया जाएगा।
विज्ञापन
दरअसल पांच, छह और सात अक्तूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लखनऊ आ रहे हैं। इस दौरान प्रधानमंत्री ‘बदलते नगरीय परिवेश’ का उद्घाटन करेंगे। वहीं प्रदेश के नगर निगमों द्वारा उनकी उपलब्धियां भी प्रस्तुत की जाएंगी। इसी क्रम में नगर निगम को अपनी उपलब्धियां पीएम को दिखाने के लिए एक मिनट का समय दिया गया है।
विज्ञापन
इस दौरान नगर निगम प्रदूषणमुक्त विद्युत शवदाह गृह, छुट्टा पशुओं के आश्रय स्थल कान्हा उपवन, वन सिटी वन ऑपरेटर के तहत रामगढ़ ताल में गंदे पानी को गिरने से रोकने के लिए तोशिबा कंपनी के एसटीपी मॉडल, गाड़ियों में डीजल-पेट्रोल पर निगरानी रखने के लिए लगाए गए सिस्टम रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन (आरआईएफडी), इलेक्ट्रिक बस स्टेशन आदि का मॉडल पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
नगर निगम द्वारा इन मॉडलों को तैयार कर लिया गया है। वहीं पीएम को दिखाने के लिए नगर निगम ने 10 मिनट का वीडियो भी तैयार कराया है। इसका एक हिस्सा पीएम देखेंगे। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए नगर आयुक्त समेत नगर निगम के अन्य अधिकारी सोमवार को लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे।
नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने इंसेफेलाइटिस पर प्रभावी नियंत्रण के लिए एक मिनट का वीडियो का प्रेजेंटेशन किया जाएगा। इसके अलावा गोरखपुर नगर निगम के विभिन्न कार्यों को से प्रस्तुत किया जाएगा। इस कार्यक्रम में नगर निगम के कई अधिकारी शामिल होंगे।