फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Municipal Corporation will distribute 10 thousand bags of jute in Gorakhnath temple

गोरखपुर नगर निगम के इस काम को जानकर चेहरे पर आ जाएगी मुस्कान, आप भी बोलेंगे- 'धन्यवाद'

Tue, 12 Jan 2021 03:48 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 12 Jan 2021 03:48 PM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation will distribute 10 thousand bags of jute in Gorakhnath temple
गोरखपुर नगर निगम। - फोटो : amar ujala

गोरखपुर गोरखनाथ मंदिर परिसर में आयोजित खिचड़ी मेले में नगर निगम जूट के 10 हजार थैले बंटवाएगा। मंदिर और मेला परिसर में पॉलिथीन और प्लास्टिक के इस्तेमाल पर रोक के मकसद नगर निगम ने यह पहल की है। हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर इस काम को किया जाएगा।

विज्ञापन

 
मेयर सीताराम जायसवाल ने गोरखनाथ मंदिर में नगर निगम के अधिकारियों के अलावा गोरखनाथ मंदिर व्यवस्थापक द्वारिका तिवारी और हिंदू युवा वाहिनी के प्रदेश महामंत्री पीके मल्ल के साथ बैठक की। इस दौरान इस बात का निर्णय लिया गया कि गुरु गोरखनाथ को जो भी व्यक्ति पॉलिथीन में लाकर खिचड़ी चढ़ाएगा, उससे पॉलिथीन लेकर जूट का थैला दिया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी पीके मल्ल को सौंपी गई। मेयर ने बताया कि नगर निगम की ओर से पॉलिथीन के इस्तेमाल को रोकने के मकसद से यह पहल की गई है।
विज्ञापन


इसके बाद मेयर ने इन सभी के साथ गोरखनाथ मंदिर मेला परिसर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मेयर ने पथ प्रकाश व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के साथ ही मोबाइल टॉयलेट आदि की नियमित रूप से सफाई करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

वहीं नगर आयुक्त ने मेला परिसर में विशेष सफाई व्यवस्था के साथ ही पेयजल की उपलब्धता नियमित रूप से बनाए रखने का निर्देश दिया। ताकि किसी भी श्रद्धालु को परिसर में कोई परेशानी न हो। वहीं मेयर ने खिचड़ी मेले में आने वाले सभी श्रद्धालुओं से अनुरोध किया कि मेला परिसर में किसी भी तरह की प्लास्टिक थैली का उपयोग न करें।

निर्धारित स्थान पर रखे कूड़ेदान में ही कोई भी चीज फेंके। निरीक्षण के दौरान नगर निगम के मुख्य अभियंता सुरेश चंद, उप नगर आयुक्त संजय शुक्ला, मुख्य सफाई निरीक्षक अखिलेश श्रीवास्तव आदि लोग उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed