{"_id":"60a2525fc57b035e7107f902","slug":"municipal-corporation-will-cremate-dead-body-found-in-river-at-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: नदी में मिले शव का दाह संस्कार कराएगा नगर निगम, बनाई गई कमेटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: नदी में मिले शव का दाह संस्कार कराएगा नगर निगम, बनाई गई कमेटी
Mon, 17 May 2021 04:54 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 17 May 2021 04:54 PM IST
सार
नगरीय क्षेत्रों में शवों को नदियों में प्रवाहित करने से रोकने के लिए बनी है कमेट, नदी में बहते मिले शव का होगा अंतिम संस्कार।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर नगर निगम की कोशिश है कि गोरखपुर में राप्ती नदी में कहीं पर भी कोई शव प्रवाहित न कर सके। इसके लिए नगर निगम की ओर से जागरूकता कार्यक्रम चलाया जाएगा। इसके बावजूद अगर किसी का शव नदी में मिलता है तो नगर निगम उसे निकलवाकर दाह संस्कार कराएगा। इस संबंध में कार्ययोजना के लिए सोमवार को नगर निगम की बैठक भी आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
बता दें, नगरीय क्षेत्रों में शवों को नदियों में प्रवाहित करने से रोकने की के लिए शासन के आदेश पर मेयर सीताराम जायसवाल की अध्यक्षता में कमेटी गठित की गई है। इसमें उपसभापति ऋषि मोहन वर्मा भी शामिल हैं। कमेटी में नगर आयुक्त को सचिव, उपाध्यक्ष कार्यकारिणी समिति सदस्य को बनाया गया है।
विज्ञापन
पार्षद संजय श्रीवास्तव, रामभुआल कुशवाहा, मदन अग्रहरि, जितेंद्र सैनी, संजय यादव, बब्लू प्रसाद गुप्ता, आलोक सिंह विशेन, अजय राय, संजीव सिंह सोनू, जितेंद्र चौधरी को सदस्य मनोनीत किया गया है। मुख्य अभियंता और नगर स्वास्थ्य अधिकारी को सदस्य नामित किया गया है।
विज्ञापन
मेयर सीताराम जायसवाल ने कहा कि कोशिश है कि राप्ती नदी में कोई भी व्यक्ति शवों को प्रवाहित न करे। जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। अगर कोई शव का प्रवाहित कर देगा तो नगर निगम उसका दाह संस्कार कराएगा।