{"_id":"64956ddfddba478454012c48","slug":"municipal-corporation-warned-27-families-to-vacate-possession-in-fatepur-of-baba-gambhir-nath-ward-2023-06-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बाबा गंभीर नाथ वार्ड: पुश्तों से मकान बनाकर रह रहे थे, नगर निगम ने अवैध बता जारी किया नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाबा गंभीर नाथ वार्ड: पुश्तों से मकान बनाकर रह रहे थे, नगर निगम ने अवैध बता जारी किया नोटिस
Fri, 23 Jun 2023 03:40 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 23 Jun 2023 03:40 PM IST
सार
नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने कहा कि पैमाइश में नगर निगम की जमीन मिली है। सभी को नोटिस दिया गया है। उन्हें मौका है अपना पक्ष आकर रख दें। इसमें जो संबंधित कागज उनके पास हो, उसे भी जमा करवा देंगे। राजस्व अभिलेखों से सत्यापन और विभागीय जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। घबराने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
नगर आयुक्त को ज्ञापन देने पहुंचे बाबा गंभीरनाथ नगर के लोग।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
गोरखपुर में वार्ड नंबर 5 बाबा गंभीर नाथ के फत्तेपुर में पुश्तों से रहने वालों 27 परिवारों के घर को नगर निगम ने अवैध बताते हुए सात दिन में खाली करने की चेतावनी दी है। सात दिन के भीतर कब्जा नहीं हटाने पर बने अवैध कब्जे के निर्माण को ध्वस्त किया जाएगा। नगर निगम की ओर से इन सभी के आवास पर नोटिस चस्पा कर कर दी गई है। पुश्तों से रहने वाले ये परिवार अचानक नोटिस मिलने से घबराए हुए हैं। उन्होंने नगर निगम पहुंच मेयर को अपनी फरियाद सुनाई।
विज्ञापन
फत्तेपुर में नगर निगम की जमीन पर अवैध कब्जे की बात वार्ड के ही एक शिकायतकर्ता के द्वारा सामने आई थी। पत्र लिखकर शिकायतकर्ता ने सूचना दी कि इलाके में नगर निगम की जमीन पर कई परिवार अवैध तरीके से मकान बना कर रह रहे हैं।
विज्ञापन
इस पर नगर निगम की एक टीम बनाई गई। टीम ने मौके पर जाकर भूमि की पैमाइश की तो पता चला कि 27 परिवार जिस जमीन पर रह रहे हैं, वह नगर निगम की है। इसी के बाद नोटिस चस्पा की कार्रवाई की गई। इसके बाद इन सभी परिवारों में खलबली मच गई है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: बात-बात पर झगड़े: मेंढक की टर्र-टर्र पर बोले- भइया इंद्रदेव बरसेंगे, बरस पड़े पड़ोसी 'इंद्रासन'
बृहस्पतिवार को प्रभावित सभी 27 परिवार के सदस्य नगर निगम पहुंचे। नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल से मुलाकात न हो पाने के बाद मेयर डॉ मंगलेश श्रीवास्तव से मिलकर अपना दर्द साझा किया। जमीन के कागजों के साथ वर्षों से जमा कर रहे कर के कागजों को भी दिखाया। मेयर ने सभी को एक प्रर्थाना पत्र और सभी जरूरी कागजों को लाकर जमा करने को कहा।
पार्षद प्रतिनिधि बरकत अली ने कहा कि नगर निगम को एक तरफा कार्रवाई नहीं करनी चाहिए। सभी पक्षों को सुनकर इन्हें वैध या अवैध संबंधी कार्रवाई करनी चाहिए। नगर आयुक्त और मेयर पर पूरा विश्वास है, गलत नहीं होने देंगे।
स्थानीय नागरिक सुखा देवी ने कहा कि पुश्तैनी मकान बना है। शुरू से ही इसमें परिवार के लोग रह रहे। अब अगर निगम इसे अवैध बताकर कार्रवाई करने की बात कह रहा है जो पूरी तरह से गलत है।
इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में चला GDA का बुलडोजर: नीर निकुंज वाटर पार्क हुआ जमींदोज, जानिए क्या है वजह
इन परिवारों को दिया नोटिस
रजिया पत्नी हबीबुल, कृपाल पुत्र तीरथ यादव, भग्गन पुत्र भीम, राजेंद्र धर्मेंद्र पुत्र भजन, जगदीश पुत्र रामलखन, जयहिंद पुत्र राम अवध, चंद्रभान पुत्र रामहरन, नसीम पुत्र असगर, शब्बीर पुत्र शमशुद्दीन, जगदीश पुत्र रामलखन, जयहिंद पुत्र रामअवध, चंद्रभान पुत्र रामहरख, नसीम पुत्र असगर, शब्बीर पुत्र शमशुद्दीन, अलीरजा पुत्र इश्हाक, धमेंद्र राजेंद्र पुत्र भजन, जगदीश अमरजीत मेजर प्रताप पुत्र रामलखन, रईस पुत्र अब्दुल जफ्फार, मौकुन पुत्र अब्दुल जफ्फार, करामत अली पुत्र दुखी, हरिकेश राकेश पुत्र रामहरक, अमरजीत जगदीश मेजर पुत्र राम लखन, रियाज अली पुत्र असगर, जावेद पुत्र अब्दुल अली, शब्बीर पुत्र शमशुद्दीन, यासीन पुत्र सलामत, जगदीश अमरजीत मेजर प्रताप पुत्र रामलखन।