फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Municipal Corporation: Space Museum to be built with Rs 75 crore

नगर निगम : 75 करोड़ से बनेगा स्पेस म्यूजियम

Fri, 17 Oct 2025 02:23 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Oct 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation: Space Museum to be built with Rs 75 crore
- विश्वविद्यालय चौराहा के पास स्थित निगम की जमीन पर होगा निर्माण
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। नगर निगम 75 करोड़ रुपये से स्पेस म्यूजियम का निर्माण करेगा। स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलसचिव आवास के पास स्थित 2.50 एकड़ जमीन पर यह बनाया जाएगा।
नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल के निर्देश पर यूपी जल निगम की इकाई कंस्ट्रक्शन एंड डिजाइन सर्विसेज (सीएंडडीएस) की यूनिट 19 को स्पेस म्यूजियम के निर्माण की जिम्मेदारी सौंपी गई है। परियोजना के लिए 75 प्रतिशत धनराशि स्मार्ट सिटी परियोजना, 15 फीसदी नगर निगम और 10 फीसदी राशि चयनित फर्म खर्च करेगी।
विज्ञापन

म्यूजियम में ज्वालामुखी, उल्कापिंड, चुंबकीय क्षेत्र जैसी घटनाओं को रोचक तरीके से प्रस्तुत किया जाएगा। एंटार्कटिका की चट्टानें, हिमालयी जीवाश्म, डायनासोर अंडे और जापानी ज्वालामुखीय चट्टानों जैसे दुर्लभ नमूने भी प्रदर्शित होंगे। जीवन के विकास, विलुप्ति और पारिस्थितिक तंत्र की जानकारी जीवाश्मों व इंटरएक्टिव डिस्प्ले से दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मल्टीमीडिया, लाइट इफेक्ट्स और मॉड्यूल्स से सीखने का अनुभव और प्रभावी बनता है। यह म्यूजियम छात्रों, शोधकर्ताओं और भूविज्ञान में रुचि रखने वालों के लिए आदर्श शैक्षिक केंद्र बनेगा। स्पेस साइंस म्यूजियम में अंतरिक्ष विज्ञान, ग्रहों, उपग्रहों और मिशनों को रोचक ढंग से प्रस्तुत किया जाएगा। यहां पीएसएलवी, जीएसएलवी जैसे रॉकेटों के मॉडल, भारतीय व अंतरराष्ट्रीय मिशनों जैसे अपोलो 11, चंद्रयान की जानकारी मिलेगी। थ्री डी फिल्मों के माध्यम से ब्रह्मांड, ब्लैक होल और तारों की गतिविधियों का अनुभव कराया जाएगा।
स्पेस म्यूजियम में टेलीस्कोप, नक्षत्र और आकाशगंगाओं की जानकारी भी मिलेगी। बच्चों के लिए स्पेस मिशन सिमुलेशन, अंतरिक्ष यान उड़ाना और जीरो ग्रैविटी जैसे इंटरएक्टिव गेम्स की योजना है। यह म्यूजियम खोज, कल्पना और नवाचार को प्रोत्साहित करेगा। एक्वेटिक साइंस म्यूजियम में जलजीवों, समुद्री विज्ञान और पारिस्थितिकी की जानकारी वैज्ञानिक व रोचक ढंग से दी जाएगी।

यहां मछलियां, कछुए, समुद्री घोड़े और जेलीफिश जैसे जीव एक्वेरियम टैंकों में प्रदर्शित होंगे। गंगा जैसी नदियों की जैव विविधता और समुद्री पारिस्थितिकी को भी दर्शाया जाएगा। डिजिटल स्क्रीन, 3डी मॉडल और एआर/वीआर तकनीक से आगंतुकों को प्लास्टिक प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन और विलुप्त होती प्रजातियों के संरक्षण की जानकारी मिलेगी।

----------
वर्जन
स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत विश्वविद्यालय चौराहे के पास स्पेस म्यूजियम का निर्माण होना है। इसका प्रस्ताव शासन को भेजा गया है।
- दुर्गेश मिश्रा, अपर नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed