फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Municipal corporation preparing to build shopping complex

गोरखपुर: शॉपिंग कांप्लेक्स बनाने की तैयारी में जुटा नगर निगम, ग्रुप हाउसिंग बनाने की भी है योजना

Sat, 19 Feb 2022 02:39 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 19 Feb 2022 02:39 PM IST
सार

नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने कहा कि प्रोजेक्ट ‘नो प्रॉफिट नो लॉस’ के आधार पर बनाया जा रहा है। ऐसे में इससे नगर निगम को कोई आमदनी नहीं होनी है। इसी वजह से नगर निगम नेताजी सुभाष चंद्र बोस नगर में शॉपिंग कांप्लेक्स बनाने की योजना तैयार कर रहा है।

विज्ञापन
Municipal corporation preparing to build shopping complex
शॉपिंग कॉम्पलेक्स। (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर नगर निगम अपनी आय का जरिया बढ़ाने के क्रम में शॉपिंग कांप्लेक्स बनाने की तैयारी में जुट गया है। नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस नगर में नगर निगम की जमीन का निरीक्षण किया। बेतियाहाता में भी नगर निगम की शॉपिंग कांप्लेक्स बनाने की योजना है। जल्द ही ऑर्किटेक्ट इसके लिए प्रारूप तैयार करेंगे।
विज्ञापन


नगर निगम करीब 200 करोड़ रुपये का बांड जारी करने की दिशा में कदम बढ़ा चुका है। इसके तहत नगर निगम की बैलेंस शीट एचडीएफसी के मुख्यालय भेजी जा चुकी है। बांड जारी होने के बाद नगर निगम के शेयर की स्थिति बेहतर रखने के लिए आय के साधन भी बढ़ाने होंगे।
विज्ञापन


इसी क्रम में नगर निगम प्रशासन, नगर निगम की आय के साधन बढ़ाने के लिए शॉपिंग कांप्लेक्स बनाने की तैयारी में जुट गया है। इसी क्रम में नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस नगर की जमीन का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस नगर निगम कर्मचारियों के लिए ग्रुप हाउसिंग बनाने जा रहा है। यह प्रोजेक्ट ‘नो प्रॉफिट नो लॉस’ के आधार पर बनाया जा रहा है। ऐसे में इससे नगर निगम को कोई आमदनी नहीं होनी है। इसी वजह से नगर निगम नेताजी सुभाष चंद्र बोस नगर में शॉपिंग कांप्लेक्स बनाने की योजना तैयार कर रहा है। शुक्रवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस इलाके में नगर निगम की जमीन पर शॉपिंग कांप्लेक्स बनाने की संभावना तलाशी गई।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed