फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Municipal Corporation Poclain driver attacked; employees lay siege to Gorakhnath police station.

Gorakhpur News: नगर निगम के पोकलेन ड्राइवर पर हमला, कर्मचारियों ने गोरखनाथ थाने का किया घेराव

Wed, 29 Jul 2026 02:36 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation Poclain driver attacked; employees lay siege to Gorakhnath police station.
गोरखपुर। गोरखनाथ क्षेत्र में वीआईपी ड्यूटी में लगे नगर निगम के पोकलेन ड्राइवर पर नाला सफाई के दौरान कुछ लोगों ने हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने पोकलेन मशीन में भी तोड़फोड़ की। घटना से नाराज नगर निगम के ड्राइवरों और कर्मचारियों ने गोरखनाथ थाने का घेराव कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ड्राइवर संतोष सिंह ने बताया कि वह वीआईपी ड्यूटी के तहत नाला सफाई का काम कर रहा था। इसी दौरान कुछ लोगों से विवाद हो गया, जिसके बाद उन पर हमला कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि हमले में उनके कान और सीने में गंभीर चोटें आई हैं। साथ ही उपद्रवियों ने पोकलेन मशीन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना के विरोध में नगर निगम कर्मचारी और चालक बड़ी संख्या में गोरखनाथ थाने पहुंचे और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करते हुए घेराव किया।
विज्ञापन

प्रदर्शन में कर्मचारी संघ के अध्यक्ष जोगेंद्र यादव, महामंत्री राहुल दुबे, वरिष्ठ उपाध्यक्ष ऋषिकेश सिंह ‘रिशु’, संगठन मंत्री एकांशु पांडे, मंत्री तेज प्रताप सिंह, राजन सिंह, आकाश पांडे, जान मोहम्मद, आदित्य कुमार गुप्ता, गगन, विशाल यादव सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ गोरखनाथ रवि सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। घटना की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed