{"_id":"6a3c427365bea4d4ec05a542","slug":"municipal-corporation-making-preparations-sites-in-parks-to-be-inspected-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1364525-2026-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: शहर में पहली बार लगेगी अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: शहर में पहली बार लगेगी अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा
Thu, 25 Jun 2026 02:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Thu, 25 Jun 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
- नगर निगम कर रहा तैयारी, पार्कों में देखी जाएगी जमीन
- शासन को प्रस्ताव भेजकर की जाएगी आगे की प्रक्रिया
गोरखपुर। पूर्व प्रधानमंत्री व भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा शहर में स्थापित करने की तैयारी शुरू हो गई है। नगर निगम पहली बार उनके सम्मान में प्रतिमा लगाने की योजना पर कार्य करेगा। इसके लिए शहर के प्रमुख पार्कों और सार्वजनिक स्थलों का निरीक्षण कर उपयुक्त भूमि चिह्नित की जाएगी।
नगर निगम अधिकारियों के अनुसार, प्रतिमा स्थापना के लिए स्थान चयन की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। उपयुक्त स्थल तय होने के बाद विस्तृत प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा जाएगा। शासन से स्वीकृति मिलने के बाद प्रतिमा स्थापना की आगे की कार्रवाई की जाएगी। अटल बिहारी वाजपेयी देश के लोकप्रिय राजनेता, कुशल वक्ता और दूरदर्शी नेतृत्वकर्ता रहे हैं। उनके योगदान को नई पीढ़ी तक पहुंचाने और उनकी स्मृतियों को सहेजने के उद्देश्य से यह पहल की जा रही है। जानकारी के अनुसार प्रतिमा स्थापना के लिए ऐसे स्थान का चयन किया जाएगा, जहां आम नागरिक आसानी से पहुंच सकें और शहर की सुंदरता में भी वृद्धि हो। प्रस्तावित स्थलों में नगर निगम के पार्कों और अन्य प्रमुख सार्वजनिक स्थानों को शामिल किया जाएगा।
नगर निगम के मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव ने बताया कि शासन से मंजूरी मिलने के बाद प्रतिमा के स्वरूप, ऊंचाई, सौंदर्यीकरण और आसपास के विकास कार्यों की विस्तृत योजना तैयार की जाएगी। लोग अटल की कृतियों को याद करेंगे।