फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Municipal Corporation has prepared City Water Action Plan

गोरखपुर: 2025 तक 2.98 लाख घरों में देना होगा पानी का कनेक्शन, नगर निगम ने तैयार किया सिटी वाटर एक्शन प्लान

Wed, 26 Jan 2022 12:38 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 26 Jan 2022 12:38 PM IST
सार

अपर नगर आयुक्त आरबी सिंह ने  सिटी वाटर बैलेंस प्लान के तहत वार्ड संख्या-13 शिवपुर सहबाजगंज एवं वार्ड संख्या -68 पुराना गोरखपुर में जल निगम द्वारा लगाए गए पेयजल कनेक्शन का निरीक्षण किया।

विज्ञापन
Municipal Corporation has prepared City Water Action Plan
गोरखपुर नगर निगम। - फोटो : amar ujala

विस्तार

गोरखपुर नगर निगम 2025 तक 2.98 लाख घरों में पानी के नए कनेक्शन देगा। सिटी वाटर एक्शन प्लान के तहत नगर निगम ने शहर के विस्तार के साथ घरों की संख्या का वैज्ञानिक पद्धति से आकलन किया है।
विज्ञापन


शासन के निर्देशानुसार, नगर निगम सिटी वाटर बैलेंस प्लान का प्रारूप तैयार कर चुका है। इसके अनुसार वर्तमान समय में प्रतिदिन 9.8 करोड़ लीटर (98 एमएलडी) पानी की सप्लाई होती है, जिसे बढ़ाकर 13.5 करोड़ लीटर (135 एमएलडी) रोज करने की आवश्यकता है। इसे देखते हुए शहर में ट्यूबवेल की संख्या बढ़ाने की भी योजना तैयार की गई है।
विज्ञापन


नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने बताया कि सिटी वाटर एक्शन प्लान तैयार किया जा चुका है। शहर में पानी की आपूर्ति संबंधी पूरे विवरण के साथ भविष्य की जरूरत के अनुसार प्लान तैयार किया गया है। इसके क्रियान्वयन संबंधित विभिन्न बिंदुओं का एक्शन प्लान 28 जनवरी तक शासन को भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपर नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण

अपर नगर आयुक्त आरबी सिंह ने  सिटी वाटर बैलेंस प्लान के तहत वार्ड संख्या-13 शिवपुर सहबाजगंज एवं वार्ड संख्या -68 पुराना गोरखपुर में जल निगम द्वारा लगाए गए पेयजल कनेक्शन का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि शहर में पीने के पानी की जरूरत, सभी घरों तक जलापूर्ति और कमी को दूर करने के लिए उपाय किए जा रहे हैं। जलापूर्ति के लिए ओवरहेड टैंक, मिनी ट्यूबवेल, पाइप लाइनों का विस्तार किया जा रहा है ताकि सभी को शुद्व पेयजल उपलब्ध हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed