फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Municipal Corporation gorakhpur has pasted the notice of ultimatum, time limit will end on February 5.

Gorakhpur News: नगर निगम ने नोटिस चस्पा कर दिया अल्टीमेटम, 15 दिनों की समय सीमा 5 फरवरी को हो जाएगी खत्म

Thu, 01 Feb 2024 07:18 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: रोहित सिंह Updated Thu, 01 Feb 2024 07:18 PM IST
सार

शहीद बंधुु सिंह पार्क में बनने वाली मल्टीलेवल पार्किंग का निर्माण 6 फरवरी से शुरू होगा। नगर निगम से आवंटित दुकानदारों को पांच फरवरी तक दुकान खाली करने का अल्टीमेटम दिया गया है। इस संबंध में नोटिस चस्पा कर दिया गया है। इसके बाद नगर निगम इन दुकानों को खाली कराएगा।

विज्ञापन
Municipal Corporation gorakhpur has pasted the notice of ultimatum,  time limit will end on February 5.
दुकान के बाहर नोटिस चस्पा करते नगर निगम प्रवर्तन दल कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहीद बंधुु सिंह पार्क में बनने वाली मल्टीलेवल पार्किंग का निर्माण काम 6 फरवरी से शुरू होगा। नगर निगम से आवंटित दुकानदारों को पांच फरवरी तक दुकान खाली करने का समय दिया गया है। इस संबंध में बृहस्पतिवार को बाजार की दुकानों के बाहर नोटिस चस्पा कर दुकानदारों को भी जानकारी दे दी गई है। तय समय अवधि के बीतने और दुकानें खाली नहीं होने नगर निगम इन दुकानों को खाली करवाएगा।

विज्ञापन


जल निगम की ओर से जारी नोटिस में लिखा है कि बंधू सिंह पार्क में मौजूद सभी दुकानों को खाली करने के संबंध में सराफा मंडल, मंदिर समिति एवं बंधू सिंह पार्क के व्यापारियों से बैठक में आम सहमति से बंधू सिंह पार्क में स्थित सभी दुकानों को खाली करने के लिए 15 दिनों की समय सीमा निर्धारित की गई थी। यह समय सीमा पांच फरवरी को खत्म हो रही है।
विज्ञापन


सभी दुकानदारों को सूचित किया जाता है कि वे अपनी-अपनी दुकानों को 5 फरवरी तक निश्चित रूप से खाली कर दें। ताकि 6 फरवरी निर्माण कार्य प्रारंभ किया जा सके। 5 फरवरी तक दुकान न खाली करने करने वाले दुकानदार स्वयं जिम्मेदार होंगे। नोटिस के बाद व्यापारियों में हड़कंप है। वहीं, व्यापारियों में नगर निगम की इस कार्रवाई को लेकर निराशा है। 19 जनवरी को सराफा मंडल अध्यक्ष गणेश वर्मा के नेतृत्व में व्यापारियों की बैठक में अपर नगर आयुक्त निरंकार सिंह ने विश्वास दिलाया था कि मल्टीलेवल पार्किंग में बनने वाली दुकानों के आवंटन में प्रभावित कारोबारियों को वरीयता दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन, व्यापारियों को अभी तक लिखा पढ़ी में कोई सहमति नहीं दी गई है। वहीं, अपर नगर आयुक्त निरंकार सिंह ने कहा कि दुकानदारों को दुकान खाली करने के बारे में कहा जा चुका है। बैठकर उनके साथ लगभग सभी मुद्दों पर बातचीत हो चूकी है। 15 दिनों का समय मांगा गया था तो निगम ने व्यापारियों की सहूलियत के लिए सम भी दे दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed