{"_id":"69a20c74b1427ca7c30dba71","slug":"municipal-corporation-enforcement-team-takes-action-removes-illegal-encroachments-issues-challan-of-rs-2100-gorakhpur-news-c-7-gkp1062-1242966-2026-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: घोष कंपनी से अंबेडकर चौक तक चला अतिक्रमण हटाओ अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: घोष कंपनी से अंबेडकर चौक तक चला अतिक्रमण हटाओ अभियान
Sat, 28 Feb 2026 02:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Sat, 28 Feb 2026 02:58 AM IST
विज्ञापन
- नगर निगम प्रवर्तन दल की कार्रवाई, अवैध कब्जे हटाए, 2100 रुपये का चालान
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। नगर निगम के प्रवर्तन दल व पुलिस विभाग की ओर से शुक्रवार को शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। यह कार्रवाई घोष कंपनी से अंबेडकर चौक तक सड़क के दोनों ओर की गई, जहां अवैध रूप से किए गए कब्जों को हटाया गया। नगर निगम की ओर से ठेलों व वाहनों का 2100 रुपये का चालान किया गया।
अभियान के दौरान फुटपाथ और सड़क किनारे लगाए गए ठेले, अस्थायी ढांचे और अन्य अवैध अतिक्रमणों को हटाया गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सड़क और फुटपाथ आमजन की सुविधा के लिए हैं। इसलिए किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नगर निगम प्रशासन ने संबंधित दुकानदारों और क्षेत्रवासियों को चेतावनी दी कि दोबारा अतिक्रमण पाए जाने पर जुर्माना बढ़ाया जाएगा और कठोर कार्रवाई की जाएगी। अभियान को सफल बनाने के लिए एक जेसीबी और एक ट्रैक्टर-ट्रॉली की भी व्यवस्था की गई थी, जिनकी मदद से अवैध संरचनाओं को हटाया गया।