फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Municipal corporation collects fine for throwing garbage in front of shop in Gorakhpur

गोरखपुर: दुकान के सामने फेंका था कूड़ा, देना पड़ा जुर्माना

Fri, 24 Dec 2021 11:02 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 24 Dec 2021 11:02 AM IST
सार

चीफ इंजीनियर ने दुकानदारों पर एक-एक हजार रुपये जुर्माना लगाया। साथ ही हिदायत दी कि अगर फिर से इस तरह की गंदगी मिली तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Municipal corporation collects fine for throwing garbage in front of shop in Gorakhpur
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर शहर के शास्त्री चौक के तीन दुकानदारों ने दुकान के सामने कूड़ा फेंका, उन्हें एक-एक हजार रुपये जुर्माना देना पड़ा। नगर निगम के चीफ इंजीनियर सुरेश चंद ने निरीक्षण के दौरान दुकानदारों से जुर्माना  वसूला।
विज्ञापन


गुरुवार को चीफ इंजीनियर ने शास्त्री चौराहे के पास निरीक्षण किया। इस दौरान एक भोजनालय के सामने गंदगी मिली। वहीं रवि और मोहन नामक दुकानदार ने अपने दुकान के सामने काफी गंदगी फैलाई थी। इसके बाद चीफ इंजीनियर ने तीनों दुकानदारों पर एक-एक हजार रुपये जुर्माना लगाया। साथ ही हिदायत दी कि अगर फिर से इस तरह की गंदगी मिली तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

29 को मुख्यमंत्री करेंगे नगर निगम के नए सदन का लोकार्पण

नगर निगम के नए कार्यालय व सदन भवन, आइटीएमएस व इलेक्ट्रिक सिटी बस के लोकार्पण की तारीख बदल गई है। अब 30 दिसंबर की बजाय एक दिन पहले 29 दिसंबर को ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लोकार्पण करेंगे। मेयर सीताराम जायसवाल ने बताया कि लोकार्पण समारोह 29 दिसम्बर को सायं पांच बजे से नगर निगम परिसर में ही आयोजित होगा। शुक्रवार को नगर निगम के अधिकारियों ने नवनिर्मित भवन के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान अपर नगर आयुक्त आरबी सिंह, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी, सहायक अभियंता नर्वदेश्वर पांडेय, पवन मिश्र, राम नरेश नागवंशी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed