फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Municipal commissioner took steps to check forgery in presence of scavengers in Gorakhpur

गोरखपुर नगर निगम: अब सफाईकर्मियों का वार्डवार बीट चार्ट, फर्जीवाड़ा पर लगाम लगाने के उठाया गया ये कदम

Mon, 14 Jun 2021 09:28 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 14 Jun 2021 09:28 AM IST
सार

नगर आयुक्त ने सफाईकर्मियों की उपस्थिति में फर्जीवाड़ा पर लगाम लगाने के लिए उठाया कदम।

विज्ञापन
Municipal commissioner took steps to check forgery in presence of scavengers in Gorakhpur
गोरखपुर नगर निगम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अब गोरखपुर नगर निगम क्षेत्र में कार्यरत सभी सफाईकर्मियों की वार्डवार बीट चार्ट तैयार होगा। इसमें स्पष्ट तौर पर दर्ज होगा कि तैनात कौन सफाई कर्मी किस गली या रोड की सफाई करेगा। बीट चार्ट के रजिस्टर में सफाई कर्मचारियों की फोटो, मोबाइल नंबर और ड्यूटी का ब्योरा होगा। 
विज्ञापन


नगर निगम के सुपरवाइजर और सफाई कर्मचारियों की मिलीभगत से हो रहे गोलमाल को रोकने के लिए नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने यह योजना तैयार की है। उपनगर स्वास्थ्य अधिकारी को वार्डवार बीट चार्ट बनाने की जिम्मेदारी दी है।
विज्ञापन


नगर आयुक्त ने पिछले दिनों विभिन्न वार्डों में निरीक्षण किया, जिसमें न तो सफाई कर्मचारियों का बीट तय मिला, न ही आने का समय। कई जगह निरीक्षण में सुपरवाईजर के मिली भगत से सफाई कर्मचारी गैर हाजिर मिले। जिसके बाद नगर आयुक्त ने उप नगर स्वास्थ्य अधिकारी अखिलेश श्रीवास्तव को प्रत्येक वार्ड की बीट रजिस्टर बनाने का निर्देश दिया है। इस रजिस्टर पर काम लगभग पूरा हो गया है। जिसे जल्द ही लागू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

अब विभिन्न मोहल्लों के नागरिकों को पता होगा कि उनकी गली में किस सफाई कर्मचारी की ड्यूटी है। गैरहाजिर होने की दशा में उसकी शिकायत भी हो सकती है। दरअसल, नगर निगम में स्थाई और आउटसोर्सिंग को मिलाकर करीब 2700 सफाई कर्मचारी हैं। इसके बाद भी पार्षदों की तरफ से सफाई कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने की मांग आती है। लेकिन नगर आयुक्त का मानना है कि यदि व्यवस्था की खामियों को दूर कर लिया जाए तो सफाई को लेकर कोई दिक्कत नहीं आएगी। इसी को देखते हुए उन्होंने बीट रजिस्टर बनाने का निर्देश दिया है।


नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने बताया कि सफाई कर्मचारी अच्छा काम कर रहे हैं। शहर में सफाई दिखती भी है। लेकिन कुछ कर्मचारियों के चलते निगम की छवि खराब होती है। ऐसे में वार्ड की सफाई व्यवस्था ठीक करने के लिए बीट रजिस्टर तैयार किया जा रहा है। जिससे नगर निगम के साथ ही वार्ड के नागरिक की निगरानी कर सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed