फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   municipal commissioner planted a broom in Gorakhpur

गोरखपुर: सफाई कर्मियों की ड्रेस पहनकर नगर आयुक्त ने लगाई झाड़ू, एकला बंधे पर चला अभियान

Sat, 12 Feb 2022 04:52 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 12 Feb 2022 04:52 PM IST
सार

गोरखपुर के नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने एकला बंधे का निरीक्षण किया। डंपसाइट पर कूड़े के ढेर को सुव्यवस्थित करने के लिए एकला बंधे पर अभियान चला।

विज्ञापन
municipal commissioner planted a broom in Gorakhpur
नगर आयुक्त अविनाश सिंह। (फाइल) - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर के नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने सफाई कर्मचारियों को उत्साहित करने के लिए सफाईकर्मियों की ड्रेस पहनकर झाड़ू लगाई। एकला बंधे स्थित कूड़ा निस्तारण स्थल पर चलाए गए अभियान के दौरान नगर निगम के सारे अधिकारी शामिल रहे।

विज्ञापन


शहर का कूड़ा एकला बंधे पर गिराया जाता है। कूड़ा गिराने के बाद इसे व्यवस्थित किया जाता है। इसके बावजूद कूड़ा काफी बिखरा हुआ रहता है। इसको देखते हुए नगर आयुक्त शनिवार को नगर निगम के अधिकारियों के अलावा सफाई कर्मचारियों के साथ एकला बंधे पर पहुंचे।
विज्ञापन


सफाई कर्मचारियों की ड्रेस पहनी और झाड़ू लगानी शुरू की। नगर निगम के सारे अधिकारियों ने भी झाड़ू लगाई। इस दौरान चार जेसीबी, चार पोकलेन, ट्रैक्टर्स एवं अन्य वाहन लगाकर डंप साइट पर से कूड़े को ढेर को व्यवस्थित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद वहां चूना, मैलाथियान, ब्लीचिंग एवं सोडियक हाइपोक्लोराइड का छिड़काव कराया गया। इस अभियान में नगर निगम के समस्त जोन के सफाई कर्मचारी, सफाई सुपरवाइजर, सफाई निरीक्षकों के अलावा मुख्य अभियन्ता सुरेश चंद, उप नगर आयुक्त संजय शुक्ला, समस्त जोनल अधिकारी, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मुकेश रस्तोगी एवं अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण सभी ने सफाई कर्मचारियों के ड्रेस में शामिल हुए।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed