{"_id":"5e92cf838ebc3e76c94146f2","slug":"municipal-administration-started-body-sanitizer-tunnel-in-maharajganj","type":"story","status":"publish","title_hn":"महराजगंज: कोरोना से जंग लड़ने के लिए प्रशासन ने किया ये खास पहल, पढ़ें पूरी खबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महराजगंज: कोरोना से जंग लड़ने के लिए प्रशासन ने किया ये खास पहल, पढ़ें पूरी खबर
Sun, 12 Apr 2020 01:51 PM IST
vivek shukla
डिजिटल न्यूज डेस्क, महराजगंज।
डिजिटल न्यूज डेस्क, महराजगंज।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 12 Apr 2020 01:51 PM IST
विज्ञापन
maharajganj news
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस से बचाव को लेकर नौतनवां नगर पालिका प्रशासन की ओर से कस्बे में बॉडी सैनिटाइजर टनल बनाया गया है। यहां से गुजरने वाले लोग पूरी तरह सैनिटाइज हो रहे हैं। पंखे की मदद से पूरे शरीर को एक साथ सैनिटाइज करने की व्यवस्था है।
विज्ञापन
कस्बे में गांधी चौक, नवीन गल्ला मंडी परिसर और शहीद सरदार भगत सिंह चौक पर बॉडी सैनिटाइजर टनल बना है। रविवार को 66वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के जवान गांधी चौक से होकर गुजर रहे थे। सभी जवान रुक कर बॉडी सैनिटाइज करने के बाद कैंप की ओर रवाना हुए।
विज्ञापन
एसएसबी जवान जालंधर दास तथा पंकज शर्मा ने बताया कि क्षेत्र भ्रमण के बाद बॉडी सैनिटाइज करना आवश्यक होता है। ऐसे में नगर पालिका की ओर से की गई यह व्यवस्था बेहतर है।
विज्ञापन
नगर पालिका अध्यक्ष गुड्डू खान ने बताया कि बॉडी सैनिटाइजर से लोगों को फायदा होगा। शहरवासी सुरक्षित रहें, इस वजह से यह व्यवस्था की जा रही है। नगर पालिका प्रशासन की ओर से बचाव को लेकर हर संभव कोशिश की जा रही है। अभी कस्बे में तीन स्थानों पर बॉडी सैनिटाइजर टनल बना है। लेकिन अन्य स्थानों पर भी लगाने की व्यवस्था की जा रही है।