{"_id":"6993848f86bdd658b10b04d6","slug":"muneeb-murder-case-another-accused-arrested-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1231654-2026-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुनीब हत्याकांड : एक और आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुनीब हत्याकांड : एक और आरोपी गिरफ्तार
Tue, 17 Feb 2026 02:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Tue, 17 Feb 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
- शादी समारोह में डीजे पर विवाद के बाद हुई थी 19 वर्षीय मुनीब चौहान की पीट-पीटकर हत्या
कुईं बाजार। सिकरीगंज थाना क्षेत्र के हरिजनपुर में शादी समारोह में डीजे पर नाच-गाने को लेकर हुए विवाद में मुनीब चौहान (19) की पीट-पीटकर हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार को पुलिस ने पटखौली अंडरपास से हरिजनपुर निवासी शमशेर चौहान (30) को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। मामले में अब तक कुल छह आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
जानकारी के अनुसार, सहजनवा थाना क्षेत्र के चिरईयाडाड़ निवासी मुनीब चौहान प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता था। 10 फरवरी की रात हरिजनपुर में एक शादी समारोह के दौरान हत्या कर दी गई थी। मृतक की बहन सरोजा देवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके भाई अनिल, जो दुबई में रहते हैं, उनके ससुराल हरिजनपुर में साली की शादी थी। रात करीब 10 बजे डीजे पर नाच-गाने के दौरान गांव के कुछ युवकों से विवाद हो गया था। आरोप है कि सत्येंद्र, निक्कू और अन्य लोगों ने मुनीब पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल मुनीब अचेत होकर जमीन पर गिर पड़ा, लेकिन हमलावर उसके सिर पर लगातार वार करते रहे। परिजन उसे तत्काल अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
सिकरीगंज थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पहले ही पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया था। सोमवार को शमशेर चौहान की गिरफ्तारी के बाद कुल छह आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं।
विज्ञापन
एसपी उत्तरी दिनेश कुमार पुरी का कहना है कि मामले में अन्य नामजद आरोपियों की तलाश जारी है।