{"_id":"662d94076da4f2153d058cc4","slug":"mumbai-gorakhpur-summer-special-reached-15-hours-latepassengers-worried-in-summer-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-540134-2024-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: 15 घंटे देरी से पहुंची मुंबई-गोरखपुर समर स्पेशल... गर्मी में यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: 15 घंटे देरी से पहुंची मुंबई-गोरखपुर समर स्पेशल... गर्मी में यात्री परेशान
Sun, 28 Apr 2024 05:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Sun, 28 Apr 2024 05:40 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। भीषण गर्मी के बीच ट्रेनों के समय में देरी ने यात्रियों को परेशान कर दिया है। रेलवे प्रशासन ने बड़ी संख्या में समर स्पेशल ट्रेनों को तो चला दिया लेकिन लाइन क्लियर न होने की वजह से लेट हो रही हैं। शनिवार को मुंबई-गोरखपुर समर स्पेशल 15 घंटे की देरी से गोरखपुर पहुंची। इस गाड़ी को शुक्रवार की रात में पहुंचना था। ऐसे ही दरभंगा-नई दिल्ली स्पेशल 10 घंटे की देरी से आई। देर होने की वजह से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
01143 सीएसएमटी-गोरखपुर विशेष गाड़ी को शुक्रवार की रात में 11:20 बजे गोरखपुर पहुंचना था। यह गाड़ी करीब 15 घंटे की देरी से दोपहर 2:52 बजे पहुंची। गाड़ी से उतरे तरकुलवा के सुरेश ने बताया कि उन्हें शनिवार को शादी समारोह में जाना था। ट्रेन 15 घंटे लेट हो गई है। ट्रेन में बैठे-बैठे हालत खराब हो गई। अब समझ में नहीं आ रहा कि शादी में समय से पहुंच पाएंगे या नहीं। मो. इमरान ने बताया कि गर्मी के बीच ट्रेन लेट होने से बहुत परेशानी हुई। पूरा दिन ट्रेन में ही बर्बाद हो गया।
-
ये ट्रेनें रहीं लेट
04021 दरभंगा-नई दिल्ली विशेष गाड़ी सुबह 5:05 बजे की जगह दोपहर 3:28 बजे 10:23 घंटे की देरी से गोरखपुर पहुंची। 01083 एलटीटी गोरखपुर एक्सप्रेस सुबह 9:30 बजे की जगह दोपहर 2:15 बजे आई। 01169 सीएसएमटी गोरखपुर विशेष गाड़ी सुबह 8:20 की जगह दोपहर 12:55 बजे पहुंची। 04003 सीतामढ़ी-नई दिल्ली स्पेशल सुबह बजे की जगह दोपहर 2:32 बजे पहुंची। 15708 आम्रपाली एक्सप्रेस सुबह 8:15 की जगह दोपहर 1:06 बजे आई। 04412 नई दिल्ली-सहरसा विशेष गाड़ी सुबह 9:20 की जगह शाम 4:01 बजे पहुंची। 04068 दरभंगा-नई दिल्ली स्पेशल सुबह 8:30 की जगह शाम 4:13 बजे आई। 05497 नरकटियागंज गोरखपुर पैसेंजर सुबह 10:20 की जगह शाम 5:48 बजे पहुंची।
विज्ञापन
-
आम्रपाली में रही भारी भीड़
दिल्ली और पंजाब जाने के लिए शनिवार को आम्रपाली एक्सप्रेस में भयंकर भीड़ रही। दोपहर 2:02 बजे जैसे ही ट्रेन प्लेटफॉर्म पर आई यात्री प्लेटफॉर्म पर दौड़ने लगे। अनारक्षित और स्लीपर कोच में चढ़ने के लिए लोगों को काफी मशक्कत करनी पड़ी।