फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Mumbai flight cancelled, passengers returned disappointed

Gorakhpur News: मुंबई की फ्लाइट रद्द, निराश होकर लौटे यात्री

Wed, 16 Apr 2025 01:01 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Apr 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
Mumbai flight cancelled, passengers returned disappointed

विज्ञापन
- एयरपोर्ट से 6:40 बजे जानी थी फ्लाइट, अचानक रद्द होने से परेशान हुए यात्री
- सुबह 10 बजे आए 55 यात्रियों का दिल्ली छूट गया लगेज, शाम तक इंतजार करते रहे यात्री

गोरखपुर। एयरपोर्ट पर मंगलवार को भी हवाई सफर करने पहुंचे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इंडिगो की फ्लाइट से सुबह आए 55 यात्रियों का लगेज दिल्ली में ही छूट गया। इसके लिए उन्हें दिन भर इंतजार करना पड़ा, शाम के समय इंडिगो की दूसरी फ्लाइट से उनका सामान आया। इसी तरह शाम के समय 6:40 बजे अचानक स्पाइस जेट ने मुंबई की फ्लाइट निरस्त कर दी। इससे एयरपोर्ट पर आए यात्रियों को वापस लौटना पड़ा, कुछ लोगों को होटलों में भी रुकवाया गया।

यात्रियों ने बताया कि वे अबुधाबी से सुबह दिल्ली पहुंचे। वहां देर होने की वजह से उनका लगेज एयरपोर्ट पर रखवा दिया गया। उन्हें सुबह की फ्लाइट में बैठाकर गोरखपुर भिजवा दिया गया। यहां आने पर बताया गया कि शाम तक इंडिगो की फ्लाइट आएगी, तब आकर अपना लगेज प्राप्त कर लें। बिहार, देवरिया व अन्य दूर से आए यात्रियों ने बताया कि दोबारा आना मुश्किल था, इसलिए दिनभर एयरपोर्ट के बाहर टहलकर बिताया। शाम चार बजे इंडिगो की फ्लाइट से लगेज पहुंचा, जिसे लेकर वह गंतव्य को रवाना हुए।
विज्ञापन


लगेज के लिए इंतजार करने वाले यात्रियों ने कहा
सिवान के रहने वाले दिलीप कुमार शर्मा ने बताया कि 55 लोग अबू धाबी से दिल्ली पहुंचे हैं। दिल्ली से गोरखपुर करीब 10 बजे फ्लाइट पहुंच गई, लेकिन सामान के लिए शाम तक इंतजार करना पड़ा। देवरिया के भाटपाररानी निवासी सोनू कुमार गुप्ता ने बताया कि मेरे भाई राहुल कुमार गुप्ता अबू धाबी से दिल्ली लगभग 6:30 बजे आ गए थे। गोरखपुर पहुंचकर एयरपोर्ट पर लगेज का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नंदानगर निवासी रवि राय ने बताया कि मेरे परिचित गोपालगंज निवासी हरिकेश शाही अबू धाबी से दिल्ली आए। वहां से गोरखपुर एयरपोर्ट पर आने पर पता चला कि लगेज दूसरी फ्लाइट से आएगा। वह गोपालगंज निकल गए, उन्होंने मुझे लगेज लेने के लिए भेजा है।

देवरिया भटनी निवासी अली ने बताया कि दिल्ली से सुबह 10 बजे ही आ गया, लेकिन लगेज की वजह से शाम तक इंतजार करना पड़ा।
परतावल निवासी संतोष शर्मा शाम करीब पांच बजे अपने बेटे को छोड़ने आए थे। उन्होंने बताया कि बेटे की 6:40 बजे मुंबई की फ्लाइट थी। यहां आने पर पता चला कि मुंबई से ही स्पाइस जेट की फ्लाइट गोरखपुर नहीं आई है। थोड़ी देर बाद पता चला कि उड़ान निरस्त कर दी गई है। बुधवार का टिकट एयरपोर्ट से मिला है। इसी तरह एक यात्री ने बताया कि शाम पांच बजे रनवे खाली न होने की वजह से टैक्सी वे में फ्लाइट में बैठे रहना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed