फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   multiplex cinema in gorakhpur

अनलॉक 5.0: पूरे इंतजाम के साथ करेंगे सिनेमाघरों, मल्टीप्लेक्सों का संचालन, 50 प्रतिशत दर्शकों को ही दिया जाएगा टिकट

Fri, 02 Oct 2020 09:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Fri, 02 Oct 2020 09:59 AM IST
विज्ञापन
multiplex cinema in gorakhpur
शहर के एडी मॉल, सिटी मॉल, ओरियन मॉल में लौटी रौनक। - फोटो : अमर उजाला।
केंद्र और राज्य सरकार से अनलॉक-5 में सिनेमाघरों और मल्टीप्लेक्सों को चलाने की छूट मिलने के बाद संचालक उत्साहित हैं। उनका कहना है कि 15 अक्तूबर से सरकार द्वारा निर्धारित मानकों का पालन करते हुए ही दर्शकों को अंदर आने दिया जाएगा। 50 फीसदी से ज्यादा टिकटों की बिक्री किसी हाल में नहीं की जाएगी।
विज्ञापन


कोरोना की वजह से पूरे देश में 24 मार्च के बाद लॉकडाउन शुरू कर दिया गया था। शहर के सिनेमाघर संचालकों को इस दौरान काफी नुकसान उठाना पड़ा। शहर के एडी मॉल, सिटी मॉल, माया सिनेप्लेक्स, वीनस मल्टीप्लेक्स एवं ओरियन मॉल और विजय सिनेमा, जुबिली और यूनाइटेड टाकीज आदि में करीब 70 शो दिखाए जाते थे। लेकिन पिछले छह महीने से सब बंद होने की वजह से सन्नाटा पसरा था। अब फिर वहां पहले की तरह लोगों की चहल-पहल दिखेगी।
विज्ञापन


50 प्रतिशत दर्शकों को ही दिया जाएगा टिकट
ओरियन माल निदेशक अमित टेकड़ीवाल ने कहा कि प्रशासन की तरफ से दिए गए निर्देशों का हर हाल में पालन किया जाएगा। 50 प्रतिशत तक ही दर्शकों के टिकट बुक करवाये जाएंगे। हाल के अंदर अभी कोरोना सेफ्टी किट का जरूरत के हिसाब से प्रयोग कर दर्शकों को अंदर आने दिया जायेगा। टिकट लेने के बाद अगर जांच में किसी में लक्षण दिखे तो टिकट वापस कर उन्हें चिकित्सकीय परीक्षण की सलाह दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिलेगी पहले जैसी राहत
विजय सिनेमा निदेशक उदित टेकड़ीवाल ने कहा कि अनलॉक-5 में सिनेमा हॉल खोलकर हम व्यापारियों को भी राहत दी गई है। सिनेमा शुरू होते ही मॉल में पहले जैसी रौनक लौट आएगी। दर्शकों को बेहतर पल परिवार के साथ बिताने का बेहतरीन मौका मिल सकेगा। साथ ही सिनेमाघरों के सहारे व्यापार करने वालों को भी इससे राहत मिलेगी। कोरोना सेफ्टी किट का इस्तेमाल किया जाएगा।


...लेकिन सबको रखना होगा ख्याल
एडी मॉल निदेशक धीरज दास ने बताया कि सिनेमाघर खोलने का फैसला बेहद सराहनीय है। लेकिन इसका दुरुपयोग न किया जाए। जरूरत और कोरोना सेफ्टी के नियमों के साथ ही दर्शक भी सिनेमाघर जाएं। मॉल में अनलॉक प्रथम से ही सभी नियमों का पालन किया जाता रहा है। शहर के दर्शक भी खुद को लेकर बेहद फिक्रमंद हैं। मल्टीप्लेक्स में इनका स्वागत है। 50 प्रतिशत तक ही टिकट बुक कराए जाएंगे इसके बाद ऑनलाइन या ऑफलाइन बुकिंग भी नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed