{"_id":"65aaf26fea946c22010597d4","slug":"multilevel-parking-will-be-constructed-in-ghantaghar-from-23rd-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-439719-2024-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: 23 से होगा घंटाघर में मल्टीलेवल पार्किंग का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: 23 से होगा घंटाघर में मल्टीलेवल पार्किंग का निर्माण
Sat, 20 Jan 2024 03:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Sat, 20 Jan 2024 03:36 AM IST
विज्ञापन
पुराने व्यावसायिक इलाके को जाम से मिलेगी राहत
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। घंटाघर के बंधु सिंह पार्क में मल्टीलेवल पार्किंग का निर्माण 23 जनवरी से शुरू होगा। नगर निगम की ओर से दुकानों को खाली करने को कहा गया है। पार्किंग में दुकानें भी बनेंगी। आवंटन में पुराने दुकानदारों को वरीयता देने का निगम ने भरोसा दिलाया है। नई मल्टीलेवल पार्किंग के बनने से पुराने व्यावसायिक इलाके को जाम से राहत मिलेगी।
27 करोड़ से अधिक की लागत से बनने वाली मल्टीलेवल पार्किंग को लेकर शुक्रवार को नगर निगम प्रशासन ने सराफा भवन में व्यापारियों के साथ बैठक की। दुकानों को लेकर नगर निगम प्रशासन ने भरोसा दिलाया कि मल्टीलेवल पार्किंग में बनने वाली दुकानों के आवंटन में पुराने दुकानदारों को वरीयता दी जाएगी।
तोड़ी जाएंगी 32 दुकानें
पार्किंग बनाने के लिए 32 दुकानों को तोड़ा जाना है। इन दुकानों में व्यापार करने वाले सबसे अधिक परेशान हैं। सीएनडीएस की यूनिट 19 द्वारा निर्माण कार्य कराया जाएगा। दो हजार वर्ग मीटर एरिया में बनने वाली पार्किंग के निर्माण में दो साल का समय लगेगा। इसमें लिफ्ट की भी सुविधा होगी। 300 से अधिक दो-चार पहिया वाहनों को पार्क किया जा सकेगा। बैठक में अपर नगर आयुक्त निरंकार सिंह, एई एनडी पांडेय, नायब तहसीलदार सतीश श्रीवास्तव एवं सराफा व्यापारी शामिल रहे।