{"_id":"66ccda44b4fb18cf580bfec6","slug":"muktakashi-platform-will-be-developed-as-picnic-spot-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-665613-2024-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: पिकनिक स्पॉट के रूप में विकसित होगा मुक्ताकाशी मंच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: पिकनिक स्पॉट के रूप में विकसित होगा मुक्ताकाशी मंच
विज्ञापन
- मुक्ताकाशी मंच के आसपास गतिविधियां बढ़ाने के लिए जीडीए ने निजी फर्म को सौंपा संचालन का जिम्मा
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। रामगढ़ताल के पास स्थित मुक्ताकाशी मंच भी अब आम लोगाें को अपनी ओर आकर्षित करेगा। यह सिर्फ साहित्यिक आयोजनों का स्थान नहीं रहेगा बल्कि एक पिकनिक स्पॉट के रूप में विकसित होगा, जहां हर आयु वर्ग के लोगों के लिए कुछ न कुछ होगा। इसके लिए जीडीए ने पहल की है।
जीडीए चाहता है कि रामगढ़ताल आने वाले लोग सिर्फ वहीं सीमित होकर न रह जाएं। इसके लिए आसपास के क्षेत्रों को भी विकसित किया जा रहा है। जीडीए के मुख्य अभियंता किशन सिंह ने कहा कि मुक्ताकाशी मंच क्षेत्र में अब तक सिर्फ सांस्कृतिक कार्यक्रम ही होते हैं, जिसके चलते लोगों का यहां आना-जाना काफी कम होता है। इसके कारण इसका रखरखाव भी ठीक ढंग से नहीं हो पा रहा। इस स्थान पर लोगों की आवाजाही बढ़ाने के लिए जीडीए ने एक निजी फर्म का चयन किया है। यह फर्म मुक्ताकाशी मंच पर अन्य सामाजिक कार्यक्रम भी करा सकेगी। इसके अलावा यहां फूड कोर्ट, स्थानीय शिल्पकारों-मूर्तिकारों के लिए स्टाल, किसान बाजार, खेलकूद संबंधी गतिविधियां, स्पोर्ट्स क्लब, खेल मैदान सरीखी गतिविधियाें की व्यवस्था की जाएगी।
गाजियाबाद की फर्म करेगी संचालन
जीडीए ने ‘मुक्ताकाशी मंच’ का संचालन और रखरखाव निजी हाथों में सौंप दिया है। ई-टेंडर के जरिए चयनित गाजियाबाद की फर्म मेसर्स बाला कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड को प्राधिकरण ने वर्क आर्डर भी 24 अगस्त को सौंप दिया। चयनित फर्म मुक्ताकाशी मंच में सुबह 06 बजे से रात 12 बजे तक निर्धारित गतिविधियां संचालित कर सकेगी। फर्म के निदेशक धर्मेंद्र मिश्रा का कहना है कि जल्द ही अनुबंध संबंधी औपचारिकताएं पूरी कर तय मानक के अनुसार काम शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
ओपन एयर थियेटर में दो सौ लोगों के बैठने की है क्षमता
मुक्ताकाशी मंच 9700 वर्ग मीटर में बना है। इसके ओपन एयर थियेटर में 200 लोगों के बैठने की क्षमता है। यहां चार ग्रीन रूम, वातानुकूलित दो वीआईपी ग्रीन रूम, महिला और पुरुष के लिए अलग-अलग दो टॉयलेट ब्लाक, एक पम्प रूम और एक गार्ड रूम है। मंच पर लाइटें भी लगी हैं।
फर्म देगी प्रतिमाह 1.15 लाख रुपया किराया
जीडीए को इस अनुबंध से आय भी होगा। चयनित फर्म जीडीए को हर माह 1.15 लाख रुपये किराया अदा करेगी। फर्म 10 साल तक मुक्ताकाशी मंच कर रखरखाव और संचालन करेगी। फर्म का कामकाज अच्छा रहा तो अवधि पांच साल के लिए और बढ़ाई जा सकेगी
मुक्ताकाशी मंच के संचालन और रखरखाव को लेकर निजी फर्म का चयन किया गया है। इससे प्राधिकरण के आय में न केवल इजाफा होगा, बल्कि उसके बेहतर रखरखाव के साथ शहरवासियों को नए तरह के अनुभव को उपलब्ध कराने में सहायक साबित होगा।
आनंद वर्द्धन, उपाध्यक्ष जीडीए