फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Mukesh Sahni Minister of Fisheries and Animal Husbandry Government of Bihar visit in Gorakhpur

UP Election 2022: गोरखपुर में बोले वीआईपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, आरक्षण नहीं मिला तो करेंगे भाजपा का विरोध

Thu, 24 Feb 2022 01:51 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 24 Feb 2022 01:51 PM IST
सार

मुकेश साहनी ने कहा कि निषाद समाज को मछली पट्टा आवंटन में वरीयता देने, नदियों में मछली मारने पर प्रतिबंध खत्म करने और आरक्षण की मांग को लेकर बिहार में गठबंधन हुआ था। यूपी में अपने मुद्दों पर चुनाव लड़ रहे हैं।
 

विज्ञापन
Mukesh Sahni Minister of Fisheries and Animal Husbandry Government of Bihar visit in Gorakhpur
वीआईपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश साहनी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

बिहार सरकार के मत्स्य एवं पशुपालन मंत्री व विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश साहनी ने कहा कि निषादों को आरक्षण नहीं मिलने पर अगले लोकसभा चुनाव में भाजपा का विरोध करेंगे।

विज्ञापन


बिहार में एनडीए गठबंधन में शामिल वीआईपी ने यूपी चुनाव में 55 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं। शहर आए मुकेश साहनी ने एक होटल में बुधवार को पत्रकारों से बात की और कहा कि निषाद समाज को मछली पट्टा आवंटन में वरीयता देने, नदियों में मछली मारने पर प्रतिबंध खत्म करने और आरक्षण की मांग को लेकर बिहार में गठबंधन हुआ था। यूपी में अपने मुद्दों पर चुनाव लड़ रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजीव मिश्रा, आनंद मधुकर यादव, राजाराम बिंद, आत्मा राम, अंकुर मौजूद रहे।

निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को घेरा

वीआईपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश साहनी ने चौरीचौरा विधानसभा क्षेत्र में जनसभा की और पार्टी प्रत्याशी रामनाथ निषाद के लिए वोट मांगा। मुकेश ने निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद पर हमला बोला और कहा कि वह स्वार्थ की राजनीति कर रहे हैं। समाज की जगह अपने परिवार को आगे बढ़ाने में लगे हैं। निषाद पार्टी ने समाज के लोगों के साथ धोखा किया है। इस मौके पर आत्माराम, वीरू साहनी, राजाराम बिंद, राजीव मिश्रा, प्रशांत सिंह, रामबृक्ष निषाद, संजय कुमार साहनी, नीतू सिंह, देवीलाल निषाद, रवींद्र माझी, चंद्र प्रकाश निषाद मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed