फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Mud laden dumper trampled buffaloes, five killed, six injured

Gorakhpur News: मिट्टी लदे डंपर ने भैसों को रौंदा, पांच की मौत, छह घायल

Sun, 21 May 2023 11:53 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 May 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
Mud laden dumper trampled buffaloes, five killed, six injured
सरहरी । गुलरिहा क्षेत्र के मंगलपुर के जगदीशपुर स्कूल के पास शनिवार की रात करीब साढ़े दस बजे मिट्टी लदे डंपर की चपेट में आने से पांच भैसों की मौत हो गई। आधा दर्जन भैंस घायल हो गईं। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, क्षेत्र के रघुनाथपुर के मिर्चाईन टोला निवासी विरेंद्र, रुदल, ओरी एवं बैजनाथ के परिजन शनिवार को सुबह रोज की तरह भैंस चराने के लिए चिलुआताल में लेकर गए थे। भैंसें चरते हुए भटक कर दूर चलीं गई। शाम तक जब वापस नहीं आईं तो पशुपालक परेशान होकर तलाश करने लगे। देर रात भैंसों के मंगलपुर के गड़हिया टोले के पास होने की जानकारी मिली। पशुपालकों ने जाकर देखा तो सभी भैंसों को कुछ बच्चे रोके हुए थे। पशुपालक भैंसों को वहां से लेकर बालापार टिकरिया के रास्ते घर लेकर जा रहे थे कि इसी बीच जगदीशपुर प्राथमिक स्कूल के पास सामने से तेज गति से मिट्टी लदे डंपर ने भैंसों को रौंद दिया। जिसमें तीन भैंस, दो भैंस के बच्चे की मौत हो गई और छह घायल हो गईं। बताया जा रहा है कि रात में ही समझौता होने के बाद मृत भैंसों को जमीन में दफन करा दिया गया। प्रभारी निरीक्षक गुलरिहा ने बताया कि डंपर को सीज कर दिया गया है। अभी तहरीर नही मिली है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed