{"_id":"60c6228304b8d674c0754f4c","slug":"mp-ravi-kishan-start-campaign-to-give-dignity-to-bhojpuri-language","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: सांसद रवि किशन ने छेड़ी भोजपुरी भाषा को गरिमा दिलाने की मुहिम, बोले- गानों में बंद हो अश्लीलता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: सांसद रवि किशन ने छेड़ी भोजपुरी भाषा को गरिमा दिलाने की मुहिम, बोले- गानों में बंद हो अश्लीलता
Sun, 13 Jun 2021 08:54 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 13 Jun 2021 08:54 PM IST
सार
फिल्म, गानों में भोजपुरी भाषा के अश्लील प्रयोग को बंद कराने की मांग की, केंद्रीय मंत्रियों सहित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बिहार मुख्यमंत्री नितीश कुमार को लिखा पत्र।
विज्ञापन
गोरखपुर सांसद रवि किशन।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भोजपुरी को राजभाषा के रूप में संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कराने का अभियान चला रहे सांसद रवि किशन शुक्ला ने अब इस भाषा की गरिमा लौटाने की मुहिम छेड़ी है। भोजपुरी फिल्म, गानों में इस भाषा के अश्लील प्रयोग पर रोक लगाने के लिए उन्होंने सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावडेकर सहित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित अन्य को पत्र लिखा है।
विज्ञापन
रवि किशन कहते हैं कि भोजपुरी भाषा का उदय सामवेद काल में हुआ। महात्मा गांधी ने चंपारण आंदोलन भोजपुरी क्षेत्र से ही शुरू किया। इसी धरती के वीर कुंवर सिंह ने आजादी के लिए बलिदान दिया, लोक नाटककार भिखारी ठाकुर और लोक गायक महेंद्र मिश्र ने इस भाषा की समृद्ध विरासत को फैलाया। देश की इस प्राचीन और गरिमापूर्ण भाषा का प्रयोग भोजपुरी फिल्मों और गानों में अश्लीलता परोसने के नजरिए से किया जा रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने इस तरह की फिल्म और गानों पर तुरंत प्रतिबंध लगाया जाना जरूरी बताया। उन्होंने सूचना एवं प्रसारण मंत्री भारत सरकार प्रकाश जावडेकर, प्रहलाद सिंह पटेल, संस्कृति मंत्रालय केंद्रीय राज्य मंत्री, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मुख्यमंत्री बिहार नीतीश कुमार और आलोक रंजन कला संस्कृति एवं युवा विभाग मंत्री बिहार को पत्र लिखकर भोजपुरी फिल्म और गानों के माध्यम समाज में फैलाई जा रही अश्लीलता पर रोक लगाने के लिए कठोर कानून बनाने की मांग की है। वह भोजपुरी को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करने के लिए गैर सरकार सदस्य के रूप में संसद में प्रस्ताव भी पेश कर चुके हैं।
विज्ञापन