{"_id":"5f2e79318ebc3ea9c32692a7","slug":"mp-ravi-kishan-said-my-privilege-to-receive-ram-janmabhoomi-pujan-prasad","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर में राम जन्मभूमि का प्रसाद बांट रही है ये खास टीम, सांसद रवि किशन ने कहा- 'सौभाग्य की बात'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर में राम जन्मभूमि का प्रसाद बांट रही है ये खास टीम, सांसद रवि किशन ने कहा- 'सौभाग्य की बात'
Sat, 08 Aug 2020 03:36 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 08 Aug 2020 03:36 PM IST
विज्ञापन
प्रसाद लेते सांसद रवि किशन।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच अगस्त को अयोध्या मे हुए भूमि पूजन का प्रसाद सम्पूर्ण भारत मे बांटा जा रहा है इसकी जिम्मेदारी विश्व हिन्दू परिषद् को मिली है। इसी क्रम में गोरखपुर जिले में प्रसाद बजरंग दल के सह प्रांत संयोजक दुर्गेश त्रिपाठी व विश्व हिन्दू परिषद् के महानगर मंत्री मुकुंद शुक्ल के नेतृत्व मे बांटा जा रहा है।
विज्ञापन
बता दें कि शनिवार को विश्व हिन्दू परिषद् का एक प्रतिनिधिमंडल, प्रांत संगठन मंत्री प्रदीप पांडेय, सह प्रांत संगठन मंत्री परमेश्वर, सह प्रांत संयोजक दुर्गेश त्रिपाठी व महानगर मंत्री मुकुंद शुक्ल ने गोरखपुर के सदर सांसद रवि किशन, प्रान्त प्रचारक, गोरखनाथ मंदिर के मुख्य पुजारी द्वारिका तिवारी समेत शहर के अन्य लोगों से मुलाकात कर के अयोध्या राम जन्मभूमि भूमि पूजन का प्रसाद सौंपा। इस दौरान रवि किशन समेत सभी ने प्रसाद पाकर अपने आप को सौभाग्यशाली बताया।
विज्ञापन
प्रदीप पांडेय ने कहा कि राम जन्मभूमि भूमि पूजन का प्रसाद देने का आशय है कि लोग अपने को जन्मभूमि से जुड़ा हुआ समझें, यह प्रसाद इतना महत्वपूर्ण तब और हो जाता है जब हम अतीत में देखते हैं कि हमारी पांच सौ वर्षों की लड़ाई के बाद यह शुभ मुहूर्त आया है कि भूमि पूजन हुआ तब जाकर यह प्रसाद लोगों को मिल पा रहा है।
विज्ञापन
विहिप गोरखपुर में बजरंग दल के सह प्रांत संयोजक दुर्गेश त्रिपाठी, विहिप महानगर अध्यक्ष विजय खेमका व विहिप महानगर मंत्री मुकुंद शुक्ल, संयोजक अशोक सिंह के नेतृत्व मे टीम बनाकर पांच हजार घरों मे प्रसाद पहुंचाने के लिए लगी हुई है।