{"_id":"6309f26e0f80785ebb38ba02","slug":"mp-ravi-kishan-received-grand-welcome-in-netherlands","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: सांसद रवि किशन का नीदरलैंड में हुआ भव्य स्वागत, बोले- PM मोदी सभी का रखते हैं ख्याल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: सांसद रवि किशन का नीदरलैंड में हुआ भव्य स्वागत, बोले- PM मोदी सभी का रखते हैं ख्याल
Sat, 27 Aug 2022 04:01 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 27 Aug 2022 04:01 PM IST
सार
नीदरलैंड में रहने वाले भारतीयों के सुरक्षा व उनकी सुविधा का समुचित उपलब्धता के लिए सांसद रवि किशन ने अपना पक्ष रखा, जिसे स्वीकार करते हुए नीदरलैंड के राजदूत रीनत संधू ने हर संभव सहयोग का भरोसा दिया।
विज्ञापन
नीदरलैंड में सांसद रवि किशन।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
गोरखपुर के सांसद रवि किशन भारतीय प्रतिनिधि मंडल के साथ नीदरलैंड्स के दौरे पर हैं। वह शुक्रवार की रात नीदरलैंड के राजदूत रीनत संधू के आमंत्रण पर भारतीय प्रतिनिधि मंडल के साथ रात्रिभोज में शामिल हुए। वार्ता के क्रम में सांसद रवि किशन ने कहा कि विदेशों में रह रहे भारतीयों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार उनके हितों की सुरक्षा के लिए प्रयत्नशील रहते हैं।
विज्ञापन
कहा कि भारत सरकार का यह मानना है कि भारतीय किसी भी देश में हो उनके हितों की सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर रहना भारत सरकार की नैतिक जिम्मेदारी है। प्रतिनिधि मंडल के साथ रवि किशन ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास की नीतियों, सरकार की उपलब्धियों पर विस्तार से चर्चा की।
विज्ञापन
नीदरलैंड में रहने वाले भारतीयों के सुरक्षा व उनकी सुविधा का समुचित उपलब्धता के लिए सांसद रवि किशन ने अपना पक्ष रखा, जिसे स्वीकार करते हुए नीदरलैंड के राजदूत रीनत संधू ने हर संभव सहयोग का भरोसा दिया।
विज्ञापन