{"_id":"6a63d4d9cc63872b220bd726","slug":"mp-ravi-kishan-raised-the-issue-in-the-lok-sabha-gorakhpur-news-c-7-gkp1062-1396157-2026-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: एम्स गोरखपुर में सुपर स्पेशियलिटी सुविधाओं के विस्तार की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: एम्स गोरखपुर में सुपर स्पेशियलिटी सुविधाओं के विस्तार की मांग
विज्ञापन
- लोकसभा में सांसद रवि किशन ने उठाया मुद्दा
- कैंसर संस्थान समेत कई सुपर स्पेशियलिटी सेवाएं शुरू करने का आग्रह
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। सदर सांसद रवि किशन शुक्ला ने शुक्रवार को लोकसभा में एम्स गोरखपुर में सुपर स्पेशियलिटी चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार का मुद्दा उठाया। उन्होंने केंद्र सरकार से कैंसर संस्थान की स्थापना, हार्ट सर्जरी, न्यूरो सर्जरी, किडनी एवं लिवर प्रत्यारोपण समेत अन्य जटिल शल्य चिकित्सा सेवाएं जल्द शुरू करने की मांग की।
सांसद ने सदन में कहा कि इन सुविधाओं के शुरू होने से पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार के सीमावर्ती जिलों और नेपाल के तराई क्षेत्र के लाखों मरीजों को अपने क्षेत्र में ही उन्नत उपचार मिल सकेगा। रवि किशन ने कहा कि एम्स गोरखपुर में अभी कैंसर उपचार, कार्डियोथोरेसिक एवं वैस्कुलर सर्जरी (सीटीवीएस), हार्ट सर्जरी, न्यूरो सर्जरी, किडनी और लिवर प्रत्यारोपण, ओरल एवं मैक्सिलोफेशियल सर्जरी सहित कई सुपर स्पेशियलिटी सेवाएं उपलब्ध नहीं हैं। इसके कारण गंभीर मरीजों को दिल्ली, लखनऊ, वाराणसी समेत अन्य बड़े चिकित्सा संस्थानों का रुख करना पड़ता है। इससे आर्थिक, शारीरिक और मानसिक परेशानियां बढ़ती हैं। उन्होंने केंद्र सरकार से विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति, अत्याधुनिक ऑपरेशन थिएटर और आधुनिक चिकित्सा उपकरण उपलब्ध कराने की भी मांग की।