फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   MP Ravi Kishan met the Prime Minister with his family

Gorakhpur News: प्रधानमंत्री से परिवार के साथ मिले सांसद रवि किशन

Fri, 22 Dec 2023 01:39 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 Dec 2023 01:39 AM IST
विज्ञापन
MP Ravi Kishan met the Prime Minister with his family
दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  से परिवार सहित मिले सांसद रवि किशन साथ में उनकी धर्मपत्नी
-विकास कार्याें की दी जानकारी, गीडा में प्रमुख इंडस्ट्री के प्रस्ताव की दी जानकारी
विज्ञापन

-बताया-गोरखपुर में भोजपुरी फिल्म की शूटिंग बढ़ गई

अमर उजाला ब्यूरो

गोरखपुर। सांसद रवि किशन शुक्ला ने बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से दिल्ली में मुलाकात की। उनको अपने क्षेत्र की योजनाओं के बारे में जानकारी दी। सांसद ने तीन राज्यों में भाजपा की जीत पर बधाई दी।
मुलाकात के दौरान सांसद की पत्नी प्रीति शुक्ला, बेटी रीवा शुक्ला और बेटा सक्षम शुक्ला भी साथ थे। सांसद ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पत्नी, बेटी और बेटे से उनके बारे में पूछा और आशीष दिया। सांसद ने पीएम को बताया कि गीडा आने वाले दिनों में पूर्वांचल की अर्थव्यवस्था का हब बनने जा रहा है। कई प्रमुख इंडस्ट्री भूमि आवंटित करा रही हैं। गोरखपुर में सड़कें चौड़ी हो रही हैं।
विज्ञापन

सांसद ने बताया कि संसदीय क्षेत्र की सभी विधानसभा क्षेत्रों में केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ लोगों को मिल रहा है। गोरखपुर में एम्स चालू होने का लाभ बिहार के कई जिलों के लोगों को मिल रहा है। उनको अब किसी गंभीर इलाज के लिए दिल्ली नहीं गोरखपुर दिख रहा है। गोरखपुर में फिर से आपके द्वारा चालू की गई फर्टिलाइजर लोगों के लिए आजीविका का साधन बनने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद ने कहा कि गोरखपुर भोजपुरी फिल्म की शूटिंग के लिए सबसे अधिक पसंद किया जाने वाले स्थान बन गया है। यहां भोजपुरी फिल्मों की शूटिंग अधिक होने लगी हैं। पर्यटन के क्षेत्र में गोरखपुर में हजारों लोग गोरखनाथ मंदिर, गीता प्रेस दर्शन करने और नौका विहार की सैर करने आ रहे हैं। लुंबिनी से कुशीनगर को जोड़ने वाले बुद्ध कॉरिडोर बनने से क्षेत्र में पर्यटकों की संख्या में वृद्धि हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed